ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बिहार: पिकअप वैन ड्राइवर की गोली मारकर हत्या, गुस्साए लोगों ने शव के साथ किया सड़क जाम

MADHEPURA: खबर मधेपुरा से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक पिकअप वैन के ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी। बाइक सवार तीन अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना स

बिहार: पिकअप वैन ड्राइवर की गोली मारकर हत्या, गुस्साए लोगों ने शव के साथ किया सड़क जाम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHEPURA: खबर मधेपुरा से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक पिकअप वैन के ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी। बाइक सवार तीन अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना से गुस्साए लोगों ने मृतक के शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। घटना बिहारीगंज थाना क्षेत्र के गांधी चौक और सुभाष चौक के बीच की है। 


मृतक युवक पहचान हथियोंधा, वार्ड संख्या एक निवासी मो. हारून के बेटे मो. आजाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह आजाद पिकअप वैन लेकर स्कूल के पास खड़ा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर आए तीन अपराधियों ने उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। गोली लगने के बाद मौके पर ही आजाद की मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने मृतक के शव के साथ सड़क को जाम कर दिया और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।


घटना की जानकारी मिलने के बाद उदाकिशुनगंज के अनुमंडल पदाधिकारी एसजेड हसन और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश कुमार मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। किस कारण से आजाद की हत्या की गई फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता