ब्रेकिंग
छपरा में युवक को मारी गोली, पटना रेफर, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेजशराब माफिया के साथ डांस करना ASI को पड़ा भारी, SSP ने विपिन सिंह को किया सस्पेंडबिहार में खत्म नहीं होगी शराबबंदी, NCAER को लीगल नोटिस भेजने की तैयारीबिहार में NEET UG और Re-NEET परीक्षा घोटाले का बड़ा खुलासा, दो मुख्य सरगना गिरफ्तारBihar Weather: पटना में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी बारिश से लोगों को मिली राहतछपरा में युवक को मारी गोली, पटना रेफर, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेजशराब माफिया के साथ डांस करना ASI को पड़ा भारी, SSP ने विपिन सिंह को किया सस्पेंडबिहार में खत्म नहीं होगी शराबबंदी, NCAER को लीगल नोटिस भेजने की तैयारीबिहार में NEET UG और Re-NEET परीक्षा घोटाले का बड़ा खुलासा, दो मुख्य सरगना गिरफ्तारBihar Weather: पटना में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी बारिश से लोगों को मिली राहत

बिहार: पिछले चार दिनों से लापता महिला का शव मिलने से सनसनी, मौत की वजह तलाश रही पुलिस

BEGUSARAI: बेगूससराय में बीते 12 नवंबर दिवाली की रात से लापता महिला का शव पानी भरे गड्ढे में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। महिला की मौत हादसे में हुई है या किसी ने उसकी हत्या

बिहार: पिछले चार दिनों से लापता महिला का शव मिलने से सनसनी, मौत की वजह तलाश रही पुलिस
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूससराय में बीते 12 नवंबर दिवाली की रात से लापता महिला का शव पानी भरे गड्ढे में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। महिला की मौत हादसे में हुई है या किसी ने उसकी हत्या की है, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना गढ़हारा थाना क्षेत्र के बरौनी जंक्शन एवं न्यू बरौनी रेलवे स्टेशन के बीच की है।


मृतिका की पहचान फुलवरिया थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी रामकुमार महतो की 36 वर्षीय पत्नी सुधा देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुधा देवी दिवाली की शाम घर से निकली थी। देर रात तक जब वह वापस घर नहीं लौटी तो परिजनों को शंका हुई। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसी बीच परिजनों को अस्पताल में एक अज्ञात शव की जानकारी मिली।


सूचना के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे तो शव सुधा देवी की ही थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। महिला की मौत कैसे हुए यह पहेली बनी हुई है। पुलिस मौत के सभी बिंदुओं पर तफ्तीश कर रही है। पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह पता चल सकेगा कि महिला की मौत कैसे हुई है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता