ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

बिहार : पेट्रोल पंप संचालक के पुत्र से 10 लाख की लूट, विरोध करने पर मारी गोली...

DARBHANGA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने न आती हो। इसी कड़ी

बिहार : पेट्रोल पंप संचालक के पुत्र से 10 लाख की लूट, विरोध करने पर मारी गोली...
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DARBHANGA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने न आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला दरभंगा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां पेट्रोल पंप संचालक के बेटे के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया है। 


दरअसल, दरभंगा जिला के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम देते हुए पेट्रोप पंप के संचालक को गोली मारकर दस लाख रुपये से अधिक की रकम लूट ली। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। 


पुलिस के अनुसार यह घटना एसएच 56 के औराही स्थित बालाजी पेट्रोल पंप के संचालक रमाकांत पाठक के पुत्र रामासुत भारद्वाज (37) अपना पेट्रोल पंप बंद कर नकदी, टैब व एटीएम लेकर अपनी बुलेट से औराही स्थित अपने घर जा रहे थे। इसी क्रम में अपाची बाइक सवार अपराधियों ने औराही गांव में ही उनको घेर लिया और पैसों से भरे बैग को छीनने का प्रयास करने लगे। इसपर रामासुत ने जब इसका विरोध करते हुए शोर मचाना शुरू किया, तो अपराधियों ने उनके पैर गोली मारकर रुपये से भरा बैग छीन लिया। 


उधर, घटना के बाद अपराधी ग्रामीण को जुटते देख अंधाधुंध फायरिंग करते हुए सुपौल बाजार की ओर भाग गये। संचालक के पिता ने बताया की दस लाख से अधिक रुपये सहित अन्य सामग्री अपराधी लूट कर फरार हो गए। उसे इलाज के लिए दरभंगा में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पेट्रोल पंप संचालक को अपराधियों ने गोली मारकर बैग छीन लिया है। घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें