ब्रेकिंग
सिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलान

बिहार: अवैध संबंध का विरोध करना महिला को पड़ा भारी, गर्लफ्रेंड के लिए पति ने ही ले ली पत्नी की जान

MADHEPURA: खबर मधेपुरा से आ रही है, जहां पति के अवैध संबध का विरोध करना एक महिला को इतना भारी पड़ गया कि उसे इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। आरोपी पति ने धारदार हथियार से वार

बिहार: अवैध संबंध का विरोध करना महिला को पड़ा भारी, गर्लफ्रेंड के लिए पति ने ही ले ली पत्नी की जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHEPURA: खबर मधेपुरा से आ रही है, जहां पति के अवैध संबध का विरोध करना एक महिला को इतना भारी पड़ गया कि उसे इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। आरोपी पति ने धारदार हथियार से वार कर पत्नी को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। घटना सदर थाना क्षेत्र के मालिया गांव की है।


मृतक महिला की पहचान मलिया गांव निवासी अनिल मुखिया की पत्नी चंदन देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अनिल मुखिया के अवैध संबंध को लेकर दोनो पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। चंदन देवी पति अनिल मुखिया के अवैध संबंध को लेकर उससे आए दिन झगड़ा करती रहती थी। पिछले दिनों अनिल मुखिया एक महिला को लेकर फरार हो गया था।


गांव में पंचायती हुई और काफी कोशिश को बाद अनिल मुखिया और उसकी महिला गर्लफ्रेंड को अलग किया गया था। इसके बावजूद उसने उस महिला से संबंध नहीं तोड़ा और अक्सर उससे मिलने पहुंच जाता था। पति की इस बेवफाई का पत्नी चंदन देवी विरोध करती थी। इसी बीच गुरुवार को अनिल मुखिया ने धारदार हथियार से वार पर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।


वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पत्नी का शव पुल से नीचे फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। शुक्रवार को पुल के नीचे से महिला का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया।मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज करने के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता