ब्रेकिंग
सरकारी राइफल के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा महंगा, शिवहर की प्रियंका कुमारी सस्पेंड✦शिवहर में आवारा कुत्तों का आतंक, 24 घंटे में 56 लोगों को काटा; महिलाओं और बच्चों में दहशत✦नवादा के वेलकम शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, बाजार में मची अफरा-तफरी, दमकल के देर से पहुंचने का आरोप✦जेडीयू से निष्कासन के बाद अनंत सिंह के आवास पर जश्न, समर्थकों ने की आतिशबाजी, नई पार्टी बनाने का दावा✦पटना में फिर रेड, The Cake's Delight का लाइसेंस सस्पेंड, Winni 3 दिन बंद रखने का आदेश, Monginis को भी नोटिस, मिलीं कई कमियां✦सरकारी राइफल के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा महंगा, शिवहर की प्रियंका कुमारी सस्पेंड✦शिवहर में आवारा कुत्तों का आतंक, 24 घंटे में 56 लोगों को काटा; महिलाओं और बच्चों में दहशत✦नवादा के वेलकम शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, बाजार में मची अफरा-तफरी, दमकल के देर से पहुंचने का आरोप✦जेडीयू से निष्कासन के बाद अनंत सिंह के आवास पर जश्न, समर्थकों ने की आतिशबाजी, नई पार्टी बनाने का दावा✦पटना में फिर रेड, The Cake's Delight का लाइसेंस सस्पेंड, Winni 3 दिन बंद रखने का आदेश, Monginis को भी नोटिस, मिलीं कई कमियां

बिहार: पैसों के विवाद में दोस्त ने ही की थी युवक की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने हत्याकांड का किया खुलासा

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के जैतपुर ओपी क्षेत्र के पोखरैरा टोल प्लाजा के पास से पुलिस ने मंगलवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जांच के क्रम में पुलिस को साक्

बिहार: पैसों के विवाद में दोस्त ने ही की थी युवक की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने हत्याकांड का किया खुलासा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के जैतपुर ओपी क्षेत्र के पोखरैरा टोल प्लाजा के पास से पुलिस ने मंगलवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जांच के क्रम में पुलिस को साक्ष्य के आधार पर मुख्य आरोपी को महज कुछ घंटों के भीतर धर दबोचा। पुलिस ने खुलासा किया है कि पैसों के लेन देन के विवाद को लेकर आरोपी ने अपने ही दोस्त को मौत के घाट उतार दिया था।


पूरे मामले पर सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन ने बताया कि मंगलवार को जैतपुर ओपी क्षेत्र के पोखरैरा टोल प्लाजा के समीप एक युवक का डेड बॉडी पाया गया था। अनुसंधान के क्रम में पुलिस को अहम कामयाबी हाथ लगी और पुलिस ने मृतक के दोस्त मो. नासिर जो मुजफ्फरपुर के हथौड़ी थाना क्षेत्र के खानपुर गांव का रहने वाला है, उसे गिरफ्तार किया।


पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि लेनदेन के विवाद में पीट-पीटकर उसने ही अपने दोस्त को मौत के घाट उतार दिया था और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया था। एसडीपीओ ने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में उसे गिरफ्त कर लिया।



रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता