ब्रेकिंग
जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा✦जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा

बिहार: पड़ोसी ने ही युवक की पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा, आपसी विवाद में हत्या की आशंका

MUZAFFARPUR: बिहार में एक तरफ जहां बेखौफ अपराधी लोगों की जान ले रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ आपसी विवाद में भी खून बहाने का सिलसिला जारी है। ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है, जहा

बिहार: पड़ोसी ने ही युवक की पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा, आपसी विवाद में हत्या की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार में एक तरफ जहां बेखौफ अपराधी लोगों की जान ले रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ आपसी विवाद में भी खून बहाने का सिलसिला जारी है। ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है, जहां पड़ोसी ने ही पड़ोसी युवक की पीट-पीटकर जान ले ली। आपसी विवाद को लेकर हत्या की वारदात को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। 


दरअसल, बोचहां के गरहा ओपी स्थित लोहसरी गांव में रविवार की देर देर रात आपसी विवाद को लेकर खन्ना पासवान की परोसी ने पीट- पीटकर ह्त्या कर दी। हत्या के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों द्वारा सोमवार को पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।


ग्रामीणों ने पुलिस को बताया है कि आपसी रंजिश में इस घटना को अंजाम दिया गया है। गरहा ओपी प्रभारी हरेन्द्र तिवारी ने बताया कि दिवाली की देर रात पड़ोसी द्वारा पूर्व के विवाद को लेकर युवक की हत्या कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन चल रही है, पीड़ित पक्ष द्वारा आवेदन दिए जाने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।



रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता