ब्रेकिंग
नहीं रहे 'गजनी' फिल्म के विलेन प्रदीप रावत, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक की लहरबेगूसराय में नशीला स्प्रे छिड़क 48 लाख की चोरी, प्रोफेसर और अधिकारी के घर से नकदी-जेवरात उड़ाएपटना नगर निगम कर्मचारी संघ की महापौर के साथ बैठक, सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और तीन सूत्री मांगों पर चर्चापटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुकंपा पर बहाल शिक्षकों को मिलेगा नियमित वेतनमान, शिक्षा विभाग को 3 महीने का समयशराबबंदी वाले राज्य में 75 लाख की शराब बरामद, राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तारनहीं रहे 'गजनी' फिल्म के विलेन प्रदीप रावत, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक की लहरबेगूसराय में नशीला स्प्रे छिड़क 48 लाख की चोरी, प्रोफेसर और अधिकारी के घर से नकदी-जेवरात उड़ाएपटना नगर निगम कर्मचारी संघ की महापौर के साथ बैठक, सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और तीन सूत्री मांगों पर चर्चापटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: अनुकंपा पर बहाल शिक्षकों को मिलेगा नियमित वेतनमान, शिक्षा विभाग को 3 महीने का समयशराबबंदी वाले राज्य में 75 लाख की शराब बरामद, राजस्थान का ड्राइवर गिरफ्तार

बिहार: मामूली बात पर पड़ोसी ने ले ली युवक की जान, कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतारा

JAMUI: खबर जमुई से आ रही है, जहां आपसी विवाद में पड़ोसी ने युवक पर कुल्हाड़ी से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक शख्स का किसी बात को लेकर अपने पड़ोसी से विवाद हो गया था। बात ब

बिहार: मामूली बात पर पड़ोसी ने ले ली युवक की जान, कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतारा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: खबर जमुई से आ रही है, जहां आपसी विवाद में पड़ोसी ने युवक पर कुल्हाड़ी से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक शख्स का किसी बात को लेकर अपने पड़ोसी से विवाद हो गया था। बात बढ़ गई और पड़ोसी युवक ने कुल्हाड़ी से हमला कर युवक को मौत के घाट उतार दिया। घटना चरकापत्थर थाना क्षेत्र के तार गांव की है।


मृतक की पहचान चरकापत्थर थाना क्षेत्र के तार गांव निवासी किशुन भुला के 30 वर्षीय बेटे बिनु भुला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बिनु का पड़ोस में रहने वाले युवक मंगरू भुला से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। शनिवार को आरोपी ने बिनु को अपने घर बुला और कुल्हाड़ी से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।


हत्या की इस घटना से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ चल रही है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता