ब्रेकिंग
त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी

Bihar News: शिवहर में मुठभेड़, शराब कारोबारी और पुलिसकर्मी को लगी गोली

SHEOHAR: शिवहर के नगर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर खरौना मार्ग पर एक बड़ी घटना हुई है। शराब की तस्करी कर रहे कुछ लोगों को पकड़ने के लिए जब पुलिस टीम ने कार्रवाई की, तो शराब कारोबा

 Bihar News: शिवहर में मुठभेड़, शराब कारोबारी और पुलिसकर्मी को लगी गोली
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SHEOHAR: शिवहर के नगर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर खरौना मार्ग पर एक बड़ी घटना हुई है। शराब की तस्करी कर रहे कुछ लोगों को पकड़ने के लिए जब पुलिस टीम ने कार्रवाई की, तो शराब कारोबारियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस मुठभेड़ में एक पुलिस गृह रक्षक और एक शराब कारोबारी घायल हो गए हैं।


पुलिसकर्मी और शराब कारोबारी का पैर गोली लगने से घायल हो गया है। दोनों को इलाज के लिए सरोजा सीताराम सदर अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने इस घटना में दो शराब कारोबारियों को एक शराब से भरी बोलेरो गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया है।  


नगर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर खरौना मार्ग में छापेमारी करने गयी पुलिस टीम को देख बोलेरो और बाइक सवार शराब कारोबारी भागने लगे और फायरिंग करने लगे। अपराधियों ने छापेमारी टीम में शामिल मद्य निषेद थाना के एक गृह रक्षक के दाहिने पैर के घुटने के नीचे गोली मार दी। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। पुलिस ने एक राउंड फायरिंग की। इस दौरान एक कारोबारी के पैर में गोली लग गयी। जिसके बाद दो शराब कारोबारी को शराब लदे बोलेरो के साथ गिरफ्तार किया गया।


शिवहर, समीर कुमार झा