ब्रेकिंग
भगवान राम-कृष्ण की भक्ति में डूबे पप्पू यादव, हारमोनियम-तबला बजाकर गाया ‘हरे रामा-हरे कृष्णा’ भजन✦बिहार में दो डीएसपी का तबादला, प्रभाकर तिवारी की जगह संजीव शेखर झा बने बिरौल के एसडीपीओ✦गर्ल्स हॉस्टल में 'चोटी कटवा' का आतंक! 13 छात्राओं के बाल काटे, रात में सोने से डर रहीं लड़कियां✦Bihar News : पालीगंज CO के खिलाफ होगा एक्शन, BLT के आदेश को भी रद्दी की टोकरी में डाल दिया था...✦पटना DTO-NIC का खेल ! 1.24 लाख का ई-चालान पेंडिंग...फिर भी गाड़ी का NOC दिया, परिवहन विभाग आया हरकत में, 2021 में हो चुका है कांड..✦भगवान राम-कृष्ण की भक्ति में डूबे पप्पू यादव, हारमोनियम-तबला बजाकर गाया ‘हरे रामा-हरे कृष्णा’ भजन✦बिहार में दो डीएसपी का तबादला, प्रभाकर तिवारी की जगह संजीव शेखर झा बने बिरौल के एसडीपीओ✦गर्ल्स हॉस्टल में 'चोटी कटवा' का आतंक! 13 छात्राओं के बाल काटे, रात में सोने से डर रहीं लड़कियां✦Bihar News : पालीगंज CO के खिलाफ होगा एक्शन, BLT के आदेश को भी रद्दी की टोकरी में डाल दिया था...✦पटना DTO-NIC का खेल ! 1.24 लाख का ई-चालान पेंडिंग...फिर भी गाड़ी का NOC दिया, परिवहन विभाग आया हरकत में, 2021 में हो चुका है कांड..

Bihar News: बिहार में लाइब्रेरी से अगवा हुआ छात्र, वारदात CCTV में कैद..

Bihar News: समस्तीपुर के दलसिंहसराय में निजी लाइब्रेरी से 25 वर्षीय विकास झा का अपहरण। बदमाशों ने पिस्टल की नोक पर कार में ले गए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस छापेमारी कर रही है..

Bihar News
पुलिस की कार्रवाई
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: समस्तीपुर के दलसिंहसराय से एक सनसनीखेज खबर है, जहां काली चौक स्थित एक निजी लाइब्रेरी से 25 वर्षीय छात्र विकास झा का अपहरण कर लिया गया है। यह पूरी वारदात लाइब्रेरी के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।


शेखपुरा निवासी विकास झा ने एक दिन पहले ही इस लाइब्रेरी में दाखिला लिया था। मंगलवार को वह लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहा था, तभी आधा दर्जन बदमाश वहां पहुंचे। इनमें से दो बदमाशों ने विकास के कमरे में घुसकर गमछे से उसका मुंह बांधा और पिस्टल की नोक पर उसे कार में बैठाकर ओवरब्रिज के रास्ते बेगूसराय की ओर फरार हो गए।


विकास के साथी छात्रों ने तुरंत उसके भाई को घटना की सूचना दी, जिन्होंने पुलिस को सूचित किया। दलसिंहसराय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। लाइब्रेरी के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पैसे के लेनदेन से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस हर बिंदु की जांच कर रही है और विकास की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है।


घटना के बाद काली चौक के मार्केट परिसर में दहशत का माहौल है। विकास के परिजन और भाई फिलहाल इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपहृत छात्र को बरामद कर लिया जाएगा।


रिपोर्टर: रमेश शंकर