ब्रेकिंग
कछुआ नदी पर बना अंग्रेजों के जमाने का पुल ध्वस्त, हादसे में एक की मौत, चार लोगों की हालत गंभीर✦पुलिस बैरक में कॉन्स्टेबल ने खुद को मारी गोली, मौत के बाद थाना परिसर में मचा हड़कंप✦नवरात्र के पहले दिन दर्दनाक हादसा, सड़क दुर्घटना में दो जिगरी दोस्तों की मौत से परिवारों में पसरा मातम✦केंद्र सरकार पर जमकर बरसे पप्पू यादव, प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह से मांगा इस्तीफा✦Success Story: UPSC में 3 बार मिली नाकामी, चौथे प्रयास में बनीं IAS... पढ़िए बक्सर DM साहिला हीर की दिलचस्प लव स्टोरी✦कछुआ नदी पर बना अंग्रेजों के जमाने का पुल ध्वस्त, हादसे में एक की मौत, चार लोगों की हालत गंभीर✦पुलिस बैरक में कॉन्स्टेबल ने खुद को मारी गोली, मौत के बाद थाना परिसर में मचा हड़कंप✦नवरात्र के पहले दिन दर्दनाक हादसा, सड़क दुर्घटना में दो जिगरी दोस्तों की मौत से परिवारों में पसरा मातम✦केंद्र सरकार पर जमकर बरसे पप्पू यादव, प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह से मांगा इस्तीफा✦Success Story: UPSC में 3 बार मिली नाकामी, चौथे प्रयास में बनीं IAS... पढ़िए बक्सर DM साहिला हीर की दिलचस्प लव स्टोरी

Bihar News: पटना में घर से लापता शख्स का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; गुस्साए लोगों ने NH को किया जाम

PATNA: राजधानी पटना में घर से लापता बुजुर्ग शख्स का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना से गुस्साए लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए NH31 को जाम कर दिया और हत्यारों की गिरफ्तार

Bihar News: पटना में घर से लापता शख्स का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; गुस्साए लोगों ने NH को किया जाम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में घर से लापता बुजुर्ग शख्स का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना से गुस्साए लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए NH31 को जाम कर दिया और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जोरदार हंगाम किया। घटना बाढ़ के जलगोविंद गांव की है।


बताया जा रहा है कि रविवार को जलगोविंद गांव में मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। देखते ही देखते बात मारपीट तक पहुंच गई। मारपीट में 22 वर्षीय रौशन कुमार का सिर फट गया था। उपद्रवियों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया था।बाद में किसी तरह से मामले को शांत कराया गया। इसी बीच रविवार की शाम रौशन के पिता संतोष महतो अचानक घर से लापता हो गए। काफी खोजबीन के बाद जब उनका सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। 


पुलिस अपने स्तर से लापता संतोष महतो का पता लगाने की कोशिश कर रही थी। इसी बीच संतोष महतो का शव गड्ढे से बरामद हुआ। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और एनएच को जाम कर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद गुस्साए लोगों को शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।