ब्रेकिंग
बिहार में नवरात्रि के पहले दिन बड़ा हादसा: हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आई ट्रॉली, दो बच्चों की मौत; एक दर्जन से अधिक बच्चे झुलसे✦तीन दिनों से लापता किसान का सोन नदी में मिला शव, मौत की खबर से इलाके में हड़कंप✦किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी... बिहार में 86 तरह के कृषि यंत्रों पर मिल रही 80% तक सब्सिडी, फटाफट ऐसे करें आवेदन✦दाढ़ी बनवाने को लेकर छिड़ा खूनी विवाद: देखते ही देखते चलने लगी गोलियां, बुजुर्ग समेत दो की हालत नाजुक✦कछुआ नदी पर बना अंग्रेजों के जमाने का पुल ध्वस्त, हादसे में एक की मौत, चार लोगों की हालत गंभीर✦बिहार में नवरात्रि के पहले दिन बड़ा हादसा: हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आई ट्रॉली, दो बच्चों की मौत; एक दर्जन से अधिक बच्चे झुलसे✦तीन दिनों से लापता किसान का सोन नदी में मिला शव, मौत की खबर से इलाके में हड़कंप✦किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी... बिहार में 86 तरह के कृषि यंत्रों पर मिल रही 80% तक सब्सिडी, फटाफट ऐसे करें आवेदन✦दाढ़ी बनवाने को लेकर छिड़ा खूनी विवाद: देखते ही देखते चलने लगी गोलियां, बुजुर्ग समेत दो की हालत नाजुक✦कछुआ नदी पर बना अंग्रेजों के जमाने का पुल ध्वस्त, हादसे में एक की मौत, चार लोगों की हालत गंभीर

Bihar News: मोतिहारी में पुलिसवालों पर हमला, कई जवान घायल, अपहर्ता को गिरफ्तार करने गई थी टीम

MOTIHARI: दो लड़कियों के अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर परिजनों और गांव वालों जानलेवा हमला बोला। इस दौरान कई जवानों के सिर फट गये और वो बुरी तरह घायल हो गये। घ

Bihar News: मोतिहारी में पुलिसवालों पर हमला, कई जवान घायल, अपहर्ता को गिरफ्तार करने गई थी टीम
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MOTIHARI: दो लड़कियों के अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर परिजनों और गांव वालों जानलेवा हमला बोला। इस दौरान कई जवानों के सिर फट गये और वो बुरी तरह घायल हो गये। घायल जवानों को अस्पताल ले जाया गया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। अपहर्ता की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। 


दरअसल मोतिहारी के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के शंभू भगत जो सरेयां पंचायत के वार्ड नंबर 3 में रहते हैं। उनके बेटे को गिरफ्तार करने पुलिस की टीम पहुंची थी। शंभू भगत के बेटे पर दो लड़की के अपहरण का मामला पहाड़पुर में दर्ज किया गया था। जिसमें एक लड़की को बेतिया से बरामद कर लिया गया। लेकिन दूसरी लड़की की बरामदगी नहीं हो पायी है। अपहरण के बाद से शंभू भगत का बेटा फरार है। उसी की गिरफ्तारी के पुलिस उसके गांव पहुंची थी जहां परिजनों और गांव वालों ने मिलकर पुलिस की टीम पर ही हमला बोल दिया। पुलिस कर्मियों को इस दौरान जमकर पीटा गया। जिसमें पुलिसकर्मी पुलिस कर्मी घायल हो गये। कुछ जवानों का सिर फट गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। 


बिहार के मोतिहारी में उपद्रवियों ने पुलिस टीम पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इस हमले में कई पुलिसकर्मी बुरी तरह से जख्मी हो गये हैं और सिर भी फट गया है। बचाव में जब पुलिस वालों ने सरकारी पिस्टल निकाली तो उसे लोग छीनने की कोशिश करने लगे। पुलिस वालों ने जब विरोध किया तब पिस्टल छीनने में सफलता लोगों को नहीं मिली। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने जांच के लिए SIT का गठन किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है। पुलिस कप्तान का दावा कि है किसी भी हालत में वो अपहर्ता को खोजकर ही दम लेंगे। वही एसपी ने कहा कि जिस किसी ने भी पुलिस पर हमला किया है उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। पुलिस पर हमला करने वालों की शिनाख्त की जा रही है।