ब्रेकिंग
बाबा रामदेव का बड़ा बयान, कहा- ‘भारत में जितने भी मुसलमान हैं, सब कन्वर्टेड हैं, राम-कृष्ण को बताया पूर्वज✦कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? फ्लाईदुबई फ्लाइट में संकट के बीच भारतीय पायलट ने संभाला मोर्चा, 180 यात्रियों की बचाई जान ✦भ्रष्ट परिवहन दारोगा की खुल गई पोल, नोएडा से लेकर दिल्ली तक में फ्लैट-ज़मीन, EOU की रेड में और क्या मिला.✦बिहार के पूर्व मंत्री ने चिराग पासवान पर कसा तंज, कहा- ‘गुड़ खाए गुलगुल्ला से परहेज’ वाली है इनकी हालत✦Meerut Blue Drum Case: नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार✦बाबा रामदेव का बड़ा बयान, कहा- ‘भारत में जितने भी मुसलमान हैं, सब कन्वर्टेड हैं, राम-कृष्ण को बताया पूर्वज✦कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? फ्लाईदुबई फ्लाइट में संकट के बीच भारतीय पायलट ने संभाला मोर्चा, 180 यात्रियों की बचाई जान ✦भ्रष्ट परिवहन दारोगा की खुल गई पोल, नोएडा से लेकर दिल्ली तक में फ्लैट-ज़मीन, EOU की रेड में और क्या मिला.✦बिहार के पूर्व मंत्री ने चिराग पासवान पर कसा तंज, कहा- ‘गुड़ खाए गुलगुल्ला से परहेज’ वाली है इनकी हालत✦Meerut Blue Drum Case: नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

Bihar News: बिहार में फर्जीवाड़े का बड़ा खेल, फेक पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनाकर बीमा कंपनी से लाखों का दावा; ऐसे हुआ खुलासा

MUZAFFARPUR: बिहार में एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। जालसाजों ने एसकेएमसीएच का फर्जी पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनाकर बीमा कंपनी से लाखों रुपए ठगने की कोशिश की है। जांच के दौरान मध

Bihar News: बिहार में फर्जीवाड़े का बड़ा खेल, फेक पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनाकर बीमा कंपनी से लाखों का दावा; ऐसे हुआ खुलासा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार में एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। जालसाजों ने एसकेएमसीएच का फर्जी पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनाकर बीमा कंपनी से लाखों रुपए ठगने की कोशिश की है। जांच के दौरान मधुबनी और शिवहर के पांच मृतकों के पोस्टमार्टम रिपोर्ट फर्जी पाए गए हैं। जिनके आधार पर 40 लाख रुपए से अधिक का दावा किया गया है।


इस फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ जब बीमा कंपनी ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जांच कराई। जांच के दौरान एफएमटी विभाग ने पांचों रिपोर्ट को फर्जी बताया है। पटना से कंपनी के जांचकर्ता दीपक कुमार एसकेएमसीएच पहुंचे थे और उन्होंने पांचों मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के सत्यापन की मांग की।


ये सभी फर्जी पोस्टमार्टम रिपोर्ट 13 और 31 मई को बनाए गए हैं। मृतकों के नाम रमन पांडेय, राहुल कुमार, राकेश कुमार, राकेश पांडेय और अमन किशोर हैं। एसकेएमसीएच की प्राचार्य के निर्देश पर जब जांच कराई गई तो पांचों पोस्टमार्टम रिपोर्ट फर्जी पाए गए हैं हालांकि बड़ी बात यह सामने आई है कि जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनाए गए हैं वह एसकेएमसीएच के फॉर्मेट पर ही बने हुए हैं।


ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि आखिर जिन लोगों ने फर्जी पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनवाया उनके पास एसकेएमसीएच का असरी फॉर्मेट कैसे पहुंच गया। एक ही तारीख में कई पोस्टमार्टम रिपोर्ट जारी होने के बाद इश फर्जीवाड़े के पीछे किसी बड़े गिरोह का हाथ होने की संभावना जताई जा रही है। अब देखना होगा कि एसकेएमसीएच इस मामले में क्या कदम उठाता है।