ब्रेकिंग
झारखंड में भीषण सड़क हादसा, ऑटो और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर में 7 लोगों की मौतशिक्षक के पास नकली नोटों का बड़ा भंडार, औरंगाबाद में लाखों के जाली नोट बरामद; दो गिरफ्तारबांकीपुर जीत के बाद जन सुराज का जोश हाई, फिर से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर; MLC और पंचायत चुनाव पर फोकसNSMCH में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, सुरक्षा कर्मियों को किया गया सम्मानित; छात्र-छात्राओं ने बांधा समांरेलवे पटरी के पास मिला विवाहिता का शव, पिता ने पति पर लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तारझारखंड में भीषण सड़क हादसा, ऑटो और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर में 7 लोगों की मौतशिक्षक के पास नकली नोटों का बड़ा भंडार, औरंगाबाद में लाखों के जाली नोट बरामद; दो गिरफ्तारबांकीपुर जीत के बाद जन सुराज का जोश हाई, फिर से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर; MLC और पंचायत चुनाव पर फोकसNSMCH में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, सुरक्षा कर्मियों को किया गया सम्मानित; छात्र-छात्राओं ने बांधा समांरेलवे पटरी के पास मिला विवाहिता का शव, पिता ने पति पर लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार

Bihar News: बदमाशों ने मार्ट में घुसकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, दो लोगों को लगी गोली, CCTV में कैद हुई वारदात

बिहार के गोपालगंज में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं. बेखौफ अपराधियों ने एक मार्ट में घुसकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है. इस घटना में दो लोगों को गोली लगी है.

Bihar News
सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: गोपालगंज के हथुआ थाना क्षेत्र के हथुआ बाजार में बुधवार की देर शाम संध्या मार्ट में कुछ अज्ञात बदमाशों ने दुकान में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में दुकान में मौजूद छोटू कुमार और अजित कुमार गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखे बरामद किए हैं।


इस घटना के बाद आसपास के दुकानदारों में दहशत का माहौल है। गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस घटना का कारण दुकान में मौजूद छोटू कुमार और सागर पटेल के बीच चल रहा विवाद है। 


उन्होंने कहा, "हमने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए हथुआ एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। एसआईटी की टीम अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।"

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता