ब्रेकिंग
बिहार में नवरात्रि के पहले दिन बड़ा हादसा: हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आई ट्रॉली, दो बच्चों की मौत; एक दर्जन से अधिक बच्चे झुलसे✦तीन दिनों से लापता किसान का सोन नदी में मिला शव, मौत की खबर से इलाके में हड़कंप✦किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी... बिहार में 86 तरह के कृषि यंत्रों पर मिल रही 80% तक सब्सिडी, फटाफट ऐसे करें आवेदन✦दाढ़ी बनवाने को लेकर छिड़ा खूनी विवाद: देखते ही देखते चलने लगी गोलियां, बुजुर्ग समेत दो की हालत नाजुक✦कछुआ नदी पर बना अंग्रेजों के जमाने का पुल ध्वस्त, हादसे में एक की मौत, चार लोगों की हालत गंभीर✦बिहार में नवरात्रि के पहले दिन बड़ा हादसा: हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आई ट्रॉली, दो बच्चों की मौत; एक दर्जन से अधिक बच्चे झुलसे✦तीन दिनों से लापता किसान का सोन नदी में मिला शव, मौत की खबर से इलाके में हड़कंप✦किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी... बिहार में 86 तरह के कृषि यंत्रों पर मिल रही 80% तक सब्सिडी, फटाफट ऐसे करें आवेदन✦दाढ़ी बनवाने को लेकर छिड़ा खूनी विवाद: देखते ही देखते चलने लगी गोलियां, बुजुर्ग समेत दो की हालत नाजुक✦कछुआ नदी पर बना अंग्रेजों के जमाने का पुल ध्वस्त, हादसे में एक की मौत, चार लोगों की हालत गंभीर

Bihar News: चोरी के गहने के साथ लोगों ने महिला को पकड़ा, पिटाई के बाद कराया मुंडन, जांच में जुटी पुलिस

BAGAHA: बगहा में एक महिला भीड़ के हत्थे चढ़ गयी। लोगों ने उस पर चोरी का आरोप लगाया। चोरी के गहने के साथ लोगों ने महिला चोर को पकड़ा और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान महिला के

Bihar News: चोरी के गहने के साथ लोगों ने महिला को पकड़ा, पिटाई के बाद कराया मुंडन, जांच में जुटी पुलिस
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BAGAHA: बगहा में एक महिला भीड़ के हत्थे चढ़ गयी। लोगों ने उस पर चोरी का आरोप लगाया। चोरी के गहने के साथ लोगों ने महिला चोर को पकड़ा और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान महिला के सिर के बालों का भी मुंडन करा दिया गया। 


इस बात की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से महिला को निकाला और उसे हिरासत में लेते हुए अपने साथ थाने ले गयी। जहां महिला से पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।


लोगों ने महिला पर चोरी का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि उक्त महिला ने घर में घुसकर गहना, मोबाइल और कैश की चोरी की है। अपने साथियों के साथ महिला चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए निकलती है। बगहा के वाल्मिकिनगर के धनहा टोला हवाई अड्डा में महिला और उसके गैंग ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया था। 


आज महिला चोर इलाके में फिर नजर आई। फिर क्या था ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। उसके पास से चोरी के गहना बरामद किया गया है। इस दौरान ग्रामीण महिलाओं के साथ मौजूद लोगों ने हाथ बांधकर महिला की जमकर पिटाई कर दी। उसके कपड़े फाड़ डाले और बाल का मुंडन भी करा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है। उसके साथियों का पता लगाने में जुटी है।