ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar News: बिहार STF के हत्थे चढ़ा शातिर सरोज यादव, जिले के Top10 बदमाशों में है शुमार

अररिया में बिहार एसटीएफ की टीम ने छापेमारी कर शातिर बदमाश सरोज यादव को गिरफ्तार किया है. तीन जिलों के कई थानों में इसके ऊपर मामले दर्ज हैं.

Bihar News
बिहार एसटीएफ की कामयाबी
© google
Mukesh Srivastava
1 मिनट

Bihar News: अररिया में बिहार एसटीएफ की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। एसटीएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर जिले के टॉप टेन बदमाशों में शुमार शातिर सरोज यादव को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्त में आया बदमाश लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था।


दरअसल, बिहार एस.टी.एफ. की विशेष टीम एवं अररिया जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अररिया जिला के टॉप-10 वांछित अपराधी सरोज यादव को रानीगंज थाना क्षेत्र से छापामारी कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया है।


एसटीएफ के मुताबिक सरोज यादव सुपौल के पिपरा में हुए गोविंद कुमार हत्याकांड में संलिप्त रहा है। इसके खिलाफ अररिया, मधेपुरा और सुपौल जिला के विभिन्न थाना में हत्या, डकैती एवं आर्म्स एक्ट सहित कई कांड दर्ज है।