ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

liquor ban in bihar: नए साल के जश्न की तैयारी में बिहार के माफिया, कैमूर में 24 घंटा के भीतर 21 लाख की शराब जब्त

बिहार के शराब माफिया नए साल के जश्न की तैयारी में जुट गए हैं. कैमूर में उत्पाद विभाग की टीम ने बीते 24 घंटे के अंदर 21 लाख रुपए की शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इस दौरान पुलिस ने कई गाड़ियां भी जब्त की है.

liquor ban
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

liquor ban in bihar: बिहार के शराब माफिया नए साल के जश्न की तैयारी में जुटे हुए हैं। यही वजह है कि हर दिन दूसरे राज्यों से शराब की बड़ी खेप बिहार पहुंच रही है हालांकि पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम भी उनके मनसूबों पर लगातार पानी फेर रही है। ताजा मामला कैमूर से सामने आया है, जहां समेकीत जांच चौकी मोहनिया पर उत्पाद विभाग की टीम ने ट्रक में तहखाना बनाकर शराब तस्करी करने के मामले का खुलासा करते हुए ट्रक को जप्त कर लिया है और शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है।


जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के टेंगरा मोड़ से रोहतास जिले के डेहरी में शराब की डिलीवरी करनी थी। उत्पाद विभाग की टीम को देखकर ट्रक से भागने के दौरान चालक की पैर में आई चोट। ट्रक से जब्त शराब का बाजार मूल्य लगभग 15 लाख रुपए है। वही एक दिन पहले इनोवा कार से 6 लाख रुपए की शराब जब्त हुई थी और तीन लोग गिरफ्तार हुए थे। नव वर्ष पर शराब को खपाने की योजना थी। जहां शराब तस्करों के मनसूबे पर उत्पाद विभाग ने पानी फेर दिया है।


जानकारी देते हुए मुगलसराय के ट्रक चालक दीपक कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश के टेंगरा मोड़ पर ट्रक उसको दिया गया था, जिसकी डिलीवरी रोहतास के सोन नदी पार देनी थी। जैसे ही समेकीत चेक पोस्ट मोहनिया पर गाड़ी रुकवाया गया तो गाड़ी के अंदर शराब निकली। जब वह भागने लगा भागने के दौरान गिर जाने से उसे चोट आई है। गाड़ी को पहुंचाने की एवज में उसे चार हजार रुपए उन लोगों द्वारा देने को कहा गया था।


चेक पोस्ट मोहनिया के उत्पाद विभाग के प्रभारी गुंजेश कुमार ने बताया नव वर्ष को लेकर उत्पाद विभाग की टीम अलर्ट मोड पर है। वाहनों की सघन जांच की जा रही है। उत्तर प्रदेश से खाली ट्रक बिहार में प्रवेश किया तो नंबर प्लेट हल्का मुडा था और नंबर प्लेट पर मोबील भी पोता गया था। शंका हुआ तो ट्रक को रुकवा कर जांच किया जा रहा था, तभी चालक उतर कर भागने लगा। ट्रक के अंदर तहखाना बनाकर शराब की तस्करी हो रही थी। ट्रक के अंदर से 993 लीटर विदेशी शराब जप्त हुआ है। पिछले 24 घंटे के अंदर 21 लाख रुपए की शराब जब्त हो चुकी है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता