ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

Bihar Crime News: बिहार में नारकोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन, 6 करोड़ की हेरोइन के साथ दो स्मगलर को दबोचा

Bihar Crime News: बिहार एसटीएफ के नारकोटिक्स सेल ने मुजफ्फरपुर में 6 करोड़ की हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार एसटीएफ के नारकोटिक्स सेल ने मुजफ्फरपुर में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ टाउन टू विनीता सिन्हा के नेतृत्व में अहियापुर थाना पुलिस के द्वारा की गई इस कार्रवाई में कुल 1016 ग्राम हेरोइन और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। 


एसटीएफ के द्वारा सूचना मिली कि दो मादक पदार्थ तस्कर मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन से अहियापुर थाना क्षेत्र के बैरिया बस स्टैंड की ओर बड़ी मात्रा में हेरोइन लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही एसडीपीओ टाउन टू विनीता सिन्हा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम में अहियापुर थाना पुलिस को भी शामिल किया गया।टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बैरिया बस स्टैंड के पास दोनों तस्करों को दबोच लिया।


गिरफ्तार तस्करों की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के घरहरवा गांव निवासी राजेश्वर पंडित और नकरदेई थाना क्षेत्र निवासी पूनम देवी के रूप में हुई है , दोनों के पास से 1016 ग्राम हेरोइन और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। गिरफ्तार पूनम देवी पूर्व में भी मादक पदार्थ कि तस्करी के मामले में जेल जा चुकी है।


दोनो के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। दोनों से पूछताछ के आधार पर उनके फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अहियापुर थाना में कांड संख्या 1569/25 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता