ब्रेकिंग
नगर निगम कर्मियों की हड़ताल से पटना बेहाल, तीसरे दिन घरों से नहीं उठा कचराबिहार में रफ्तार का कहर, बैंक जा रही महिला को ट्रक ने कुचला; मौके पर मौत, NH-31 पर घंटों हंगामाबिहार को रेलवे की बड़ी सौगात, 976 करोड़ के प्रोजेक्ट से बदलेगी पटना रूट की तस्वीर; दौड़ेंगी 22 नई ट्रेनेंगैस लीक से रसोई में लगी भीषण आग, लाइटर जलाते ही हुआ धमाका; सिलेंडर ब्लास्ट में 4 घर जले 5 बच्चों की जानकारी छिपाकर बने पार्षद, अब FIR दर्ज; नालंदा के पूर्व पार्षद की बढ़ीं मुश्किलेंनगर निगम कर्मियों की हड़ताल से पटना बेहाल, तीसरे दिन घरों से नहीं उठा कचराबिहार में रफ्तार का कहर, बैंक जा रही महिला को ट्रक ने कुचला; मौके पर मौत, NH-31 पर घंटों हंगामाबिहार को रेलवे की बड़ी सौगात, 976 करोड़ के प्रोजेक्ट से बदलेगी पटना रूट की तस्वीर; दौड़ेंगी 22 नई ट्रेनेंगैस लीक से रसोई में लगी भीषण आग, लाइटर जलाते ही हुआ धमाका; सिलेंडर ब्लास्ट में 4 घर जले 5 बच्चों की जानकारी छिपाकर बने पार्षद, अब FIR दर्ज; नालंदा के पूर्व पार्षद की बढ़ीं मुश्किलें

बिहार: नहर में युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या कर डेड बॉडी फेंकने की आशंका

SUPAUL: सुपौल के लालपट्टी नहर से एक 45 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। इलाके के लोगों ने युवक की हत्या कर शव को नहर में फेंकने की आशंका जताई है। घटना त्रिवेणीगंज

बिहार: नहर में युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या कर डेड बॉडी फेंकने की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SUPAUL: सुपौल के लालपट्टी नहर से एक 45 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। इलाके के लोगों ने युवक की हत्या कर शव को नहर में फेंकने की आशंका जताई है। घटना त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के लतौना वॉर्ड नंबर 18 की है।


मृतक की पहचान त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के लतौना मिशन वार्ड नंबर 15 निवासी बिनार्दो के 45 वर्षीय बेटे रमेजियो के रूप में है। लोगों का कहना है कि सुबह जब बाजार जा रहे थे तो नहर में शव दिखाई दिया। मृतक के परिजनों का कहना है कि रमेजियो कल सुबह ही घर से निकला था। तीन चार दिन पहले ही रमेजियो मधुबनी से वापस घर आया था। रमेजियो मधुबनी स्थित मिशन में खाना बनाने का काम करता था।


काफी देर तक जब वह वापस घर नहीं आया, तो परिजनों ने आसपास के गांवों में उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। शनिवार की सुबह लोगों ने लतौना नहर में शव देखा। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। युवक की मौत हुई है या उसने आत्महत्या की या किसी ने उसकी हत्या कर दी? पुलिस के सामने यह बड़ा सवाल है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता