ब्रेकिंग
मोतिहारी में ड्यूटी करते पकड़ा गया कथित फर्जी पुलिसकर्मी, मनोज कुमार की पहचान उजागर✦कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 की मौत; CM शुभेंदु पहुंचे अस्पताल✦हाजीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, अनंत सिंह के आरोपों पर जांच की मांग✦डोमिनोज का पिज्जा और मैक़डॉनल्ड्स का बर्गर खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिली हैरान करने वाली चीजें, सरकार ने दी रेस्टोरेंट बंद करने की चेतावनी✦मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका✦मोतिहारी में ड्यूटी करते पकड़ा गया कथित फर्जी पुलिसकर्मी, मनोज कुमार की पहचान उजागर✦कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 की मौत; CM शुभेंदु पहुंचे अस्पताल✦हाजीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, अनंत सिंह के आरोपों पर जांच की मांग✦डोमिनोज का पिज्जा और मैक़डॉनल्ड्स का बर्गर खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिली हैरान करने वाली चीजें, सरकार ने दी रेस्टोरेंट बंद करने की चेतावनी✦मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका

बिहार : नाबालिग बच्चे का पेड़ से लटका मिला शव : पड़ोसी के घर से रुपए चुराने का लगा था आरोप ; हत्या की आशंका

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में सोमवार की सुबह पेड़ से लटका हुआ एक नाबालिग बच्चे का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक किशोर पर गांव के एक घर से पांच सौ रुपए चुराने का आरोप लग

बिहार : नाबालिग बच्चे का पेड़ से लटका मिला शव : पड़ोसी के घर से रुपए चुराने का लगा था आरोप ; हत्या की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में सोमवार की सुबह पेड़ से लटका हुआ एक नाबालिग बच्चे का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक किशोर पर गांव के एक घर से पांच सौ रुपए चुराने का आरोप लगा था। घटना जैतपुर थानाक्षेत्र के रामकृष्ण दुबियाही के नया टोला की है।


मृतक की पहचान गांव के ही मकेश्वर महतो के 12 साल के बेटे विवेक कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले विवेक ने गांव के एक व्यक्ति के घर से पांच सौ रुपए चुरा लिए थे। जिसको लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी। पंचायत में विवेक ने पैसा चोरी करने की बात स्वीकार की थी। जिसके बाद विवेक के पिता ने पैसे लौटाने की बात कही थी और बेटे को पीटते हुए घर ले गए थे। 


इस घटना के बाद विवेक घर से भाग गया था और रविवार की सुबह पास के ही बगीचा में पेड़ से लटका हुआ उसका शव मिला है। विवेक का शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन के नेतृत्व में पुलिस टीम पहुंच गई है। एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल से कई साक्ष्य इकट्ठे किये हैं।