ब्रेकिंग
बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC चुनाव: पटना शिक्षक क्षेत्र में पहली वरीयता के वोट की काउंटिंग खत्म, अभी भी हो सकता है बड़ा उलटफेर, जानिये कब तक आयेगा रिजल्ट?✦तिरहुत स्नातक MLC चुनाव: पहले राउंड में बंशीधर ब्रजवासी 1,000 वोटों से आगे, JDU के अभिषेक झा दूसरे नंबर पर✦रेलवे में स्टेशन मास्टर के 1,265 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट 25 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन✦भरत तिवारी हत्याकांड की जांच का मामला पहुंचा गृह विभाग, सांसद सुधाकर सिंह के पत्र पर कार्रवाई के निर्देश✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC चुनाव: पटना शिक्षक क्षेत्र में पहली वरीयता के वोट की काउंटिंग खत्म, अभी भी हो सकता है बड़ा उलटफेर, जानिये कब तक आयेगा रिजल्ट?✦तिरहुत स्नातक MLC चुनाव: पहले राउंड में बंशीधर ब्रजवासी 1,000 वोटों से आगे, JDU के अभिषेक झा दूसरे नंबर पर✦रेलवे में स्टेशन मास्टर के 1,265 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट 25 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन✦भरत तिवारी हत्याकांड की जांच का मामला पहुंचा गृह विभाग, सांसद सुधाकर सिंह के पत्र पर कार्रवाई के निर्देश

Bihar Crime News: बिहार में आपसी वर्चस्व को लेकर प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, वारदात से इलाके में दहशत

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में आपसी वर्चस्व को लेकर बेखौफ अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर सुबोध कुमार को गोली मार दी। घायल को ICU में भर्ती कराया गया, पुलिस छापेमारी में जुटी है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। शुक्रवार की रात अहियापुर थाना क्षेत्र के जियालाल राय चौक पर आपसी वर्चस्व को लेकर बेखौफ अपराधियों ने 50 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर सुबोध कुमार को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बुलेट सवार अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त है।


स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल सुबोध कुमार को आनन-फानन में बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, गोली सुबोध के बाएं पैर के पीछे से लगी और हड्डी को फ्रैक्चर करते हुए आगे से निकल गई। फिलहाल उनका इलाज आईसीयू में चल रहा है, हालांकि थाना प्रभारी ने उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है।


घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी मोहिबुल्ला अंसारी और अहियापुर थानाध्यक्ष रोहन कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। सिटी एसपी ने बताया कि यह विवाद साल 2023 से चल रहे दो गुटों के आपसी वर्चस्व से जुड़ा है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस कांड में शामिल अपराधी पहले भी जेल जा चुके हैं और वर्तमान में बेल पर बाहर आकर अपराध को अंजाम दिया है।


पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में जियालाल चौक और नाजिरपुर के 5-6 नामजद आरोपितों के नाम सामने आए हैं। पीड़ित पक्ष ने दो युवकों पर बुलेट से आकर फायरिंग करने का सीधा आरोप लगाया है। सिटी एसपी मोहिबुल्ला अंसारी ने कहा, "पुराने विवाद में दूसरे गुट के लोगों ने फायरिंग की है। 


अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम लगातार छापेमारी कर रही है। जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।" फिलहाल पुलिस पीड़ित का फर्द बयान दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी है। इस घटना ने एक बार फिर शहर की सुरक्षा व्यवस्था और बेल पर छूटे अपराधियों की निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता