ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar News: भिखारी बनकर घर में घुसी महिला ने कर दिया बड़ा कांड, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर में भिखारी बनकर घर में घुसी शातिर महिला ने दिनदहाड़े लाखों रुपए लूटकर फरार हो गई. पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

Bihar News
भिखारी बनकर चोरी
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: मुजफ्फरपुर के काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक महिला ने लाखों रुपए चोरी कर ली। महिला भिखारी का भेष बनाकर घर में घुसी थी। चोरी करने वाली महिला कि करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।


दरअसल, शुक्रवार को काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के सदपुरा मोहल्ले के मिल्की टोला में एक महिला भिखारी का भेष रखकर आई। महिला ने मोहल्ले में घर-घर जाकर भीख मांगी। उसके बाद महिला राजन कुमार के घर में गेट खोलकर घुस गई और घर में बने ऑफिस से एक लाख पचपन हजार रुपए चोरी कर भाग गई। चोरी कि घटना घर के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।


चोरी का पता लगने के बाद राजन कुमार ने महिला को मोहल्ले में ढूंढा लेकिन, उनका कुछ पता नहीं लगा। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। राजन कुमार ने बताया कि उनका बेला औद्योगिक क्षेत्र में पेपर कप प्लेट कि फैक्ट्री है घर में ऑफिस है। 


बैंक में पैसे जमा करने जाने वाले थे लेकिन इससे पहले ही महिला ने घर में घुसकर चोरी कि घटना को अंजाम दे किया और फरार हो गई। पूरे मामले को लेकर काजीमोहम्मदपुर थाना प्रभारी रवि गुप्ता का कहना है कि केसदर्ज कर लिया गया है और सीसीटीवी के आधार पर महिला का पता लगाया जा रहा है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता