ब्रेकिंग
Independence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभ

Bihar Crime News: पत्नी के अवैध संबंध का पति करता था विरोध, सुबह आई खबर तो सबके उड़ गए होश, बहन लगा रही यह आरोप

मृतक ने लॉकडाउन के दौरान ही लव मैरिज की थी। जिसके बाद ससुराल वालों के साथ किराए के मकान में रहकर टोटो चलता था। मृतक की बहन ने ससुर और साले पर हत्या करने का आरोप लगाया है और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

BIHAR
युवक की हत्या का आरोप
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 30 वर्षीय युवक की गला दबाकर हत्या करने का आरोप मृतक के ससुर और साले पर लगा है। मृतक की बहन ने कॉल कर 112 नंबर पर पुलिस की घटना की जानकारी दी, जिसके बाद अहियापुर थाने की पुलिस मौके पर दल -बल के साथ पहुंची.


मुजफ्फरपुर में युवक की हत्या का आरोप: 

मृतक युवक की बहन ने पुलिस को बताया कि मेरा भाई एक किराये के मकान में रहकर टोटो चलाकर जीवनयापन कर रहा था. दो साल पहले लव मैरिज मंदिर में किया था. लव मैरिज करने के बाद पत्नी और ससुराल वालों के साथ रह रहा था. पिछले कुछ दिनों से पत्नी से लड़ाई चल रही थी.


"मेरे भाई की पत्नी का किसी गैर मर्द के साथ अवैध संबंध चल रहा था. बार-बार विरोध कर रहा था, जिसको लेकर ससुराल पक्ष के लोग नाराज चल रहे थे. बुधवार की रात में ससुराल वालों के साथ भाई की मारपीट हुई थी, लेकिन जानकारी मिलने के बाद मैं पहुंची और दोनों पक्ष को समझाकर घर लौट आई."- मृतक युवक की बहन


पति कर रहा था अवैध संबंध का विरोध- 

बहन ने आगे बताया कि गुरुवार की सुबह में ससुर ने कॉल कर जानकारी दी कि तुम्हारे भाई ने आत्महत्या कर ली है. जिसके बाद मैं भाई के घर पहुंची तो देखा कि गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को फंदा से टांग दिया गया है, ताकि घटना को आत्महत्या का रूप दिया जा सके. घटना के बाद से भाई की पत्नी अपने दो बच्चों के साथ, ससुर, सास और साला सभी घर में ताला लगाकर फरार हो गए हैं.


युवक ने किया था लॉकडाउन में प्रेम विवाह:

बता दें कि युवक ने लॉकडाउन के दौरान लव मैरिज की थी. लव मैरिज करने के बाद से पत्नी और ससुराल वालों के साथ किराए के मकान में रहकर टोटो चलता था. इधर, घटना की जानकारी मिलते ही 112 के साथ अहियापुर थाने की पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.


मामले में मौके पर पहुंचे थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि मृतक के बहन ने कॉल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी है. घटनास्थल पर पहुंचे के बाद देखा गया है कि शव फंदे से लटका हुआ है. घटना की वैज्ञानिक दृष्टिकोण से जांच पड़ताल के लिए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है. जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है."

Bihar Crime News: पत्नी के अवैध संबंध का पति करता था विरोध, सुबह आई खबर तो सबके उड़ गए होश, बहन लगा रही यह आरोप

Bihar Crime News: पत्नी के अवैध संबंध का पति करता था विरोध, सुबह आई खबर तो सबके उड़ गए होश, बहन लगा रही यह आरोपBihar Crime News: पत्नी के अवैध संबंध का पति करता था विरोध, सुबह आई खबर तो सबके उड़ गए होश, बहन लगा रही यह आरोप

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता