ब्रेकिंग
Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति

Bihar Crime News: बिहार सरकार के मंत्री को जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर दो लड़कों के पोस्ट से हड़कंप

Bihar Crime News: एनडीए मंत्री नीरज सिंह बबलू को फेसबुक लाइव पर जान से मारने की धम्की देने वाले दो युवकों का वीडियो वायरल होने पर उन्होंने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

Bihar Politics
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार बबलू को जान से मारने की धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में दो युवक खुलेआम धमकी देते हुए कह रहे हैं कि अगर मंत्री बंदूक की बात करेंगे, तो हम उन्हें घर पर ही मार डालेंगे।


वीडियो के मिलने पर मंत्री नीरज बबलू ने सुपौल के साइबर थाना में केस दर्ज कराया है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दो दिन पहले ही फेसबुक पर दो युवकों ने लाइव आकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी और दोनों आरोपी अररिया के रहने वाले हैं।


मंत्री ने कहा कि कोई भी अपराधी कानून से बच नहीं पाएगा। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव नज़दीक आने पर ऐसी घटनाएं बढ़ जाती हैं और इसे विपक्षी ताकतों द्वारा माहौल बिगाड़ने तथा भ्रम फैलाने की साजिश बताया। नीरज बबलू ने मामले की जानकारी सुपौल के डीएम और एसपी को भी दे दी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता