ब्रेकिंग
महिला से आपत्तिजनक बातचीत करना दारोगा को पड़ गया महंगा, ललन कुमार को SSP ने किया सस्पेंड✦बिहार के इस जिले में शिक्षकों को डबल सैलरी, डीएम ने दिए जांच के आदेश; AG की रिपोर्ट से शिक्षा विभाग में हड़कंप✦लंगूर की ‘जादू की झप्पी’ ने जीता दिल, दुकानदार को गले लगाने का वीडियो वायरल✦तूफान बिगाड़ेगा बिहार का मौसम! 27 अक्टूबर से 1 नवंबर तक बारिश का अलर्ट, कई जिलों में हैवी रेन की चेतावनी✦CM Samrat का बड़ा ऐलान! 498 करोड़ से बदलेगा पटना का न्यू मार्केट, मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं✦महिला से आपत्तिजनक बातचीत करना दारोगा को पड़ गया महंगा, ललन कुमार को SSP ने किया सस्पेंड✦बिहार के इस जिले में शिक्षकों को डबल सैलरी, डीएम ने दिए जांच के आदेश; AG की रिपोर्ट से शिक्षा विभाग में हड़कंप✦लंगूर की ‘जादू की झप्पी’ ने जीता दिल, दुकानदार को गले लगाने का वीडियो वायरल✦तूफान बिगाड़ेगा बिहार का मौसम! 27 अक्टूबर से 1 नवंबर तक बारिश का अलर्ट, कई जिलों में हैवी रेन की चेतावनी✦CM Samrat का बड़ा ऐलान! 498 करोड़ से बदलेगा पटना का न्यू मार्केट, मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं

बिहार: मेला घूमने गए युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या कर डेड बॉडी फेंकने की आशंका

SAHARSA: खबर सहरसा से है, जहां रेलवे ट्रैक के पास से युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों आशंका जताई ह

बिहार: मेला घूमने गए युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या कर डेड बॉडी फेंकने की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: खबर सहरसा से है, जहां रेलवे ट्रैक के पास से युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों आशंका जताई है कि युवक दुर्गापूजा का मेला घूमने निकला होगा और बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी होगी। घटना सदर थाना क्षेत्र के कारू खिरहरी हॉल्ट के पास की है।


फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि दशहरा के दिन सुबह सवेरे लोग खेतों की तरफ गए थे, तभी उनकी नजर रेलवे लाइन से थोड़ी दूर पर पड़े युवक के शव को देखा। शव मिलने की जानकारी जैसे ही गांव में फैली लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। जितने लोग उतनी तरह की बातें होने लगी।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के गले में गमछा लपेटा हुआ है और सिर पर गहरा चोट का निशान है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि बदमाशों ने युवक की हत्या कर शव को रेलवे लाइन के किनारे फेंक दिया है। फिलहाल पुलिस युवक की शिनाख्त की कोशिश में लगी है।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता