ब्रेकिंग
दुमका में श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, 3 की मौत; 3 घायलविश्वकर्मा पूजा के दिन वैशाली में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में PMCH रेफरपिकअप की चाबी नहीं दी तो ड्राइवर के मुंह के आर-पार कर दी गोली, मुजफ्फरपुर में लूट की कोशिशवैशाली की महिला थानाध्यक्ष पूर्णिमा कुमारी सस्पेंड, DIG के नाम पर एक लाख घूस मांगने का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाईतालाब में नहाने के दौरान दो नाबालिग छात्रों की डूबने से मौत, विश्वकर्मा पूजा पर गांव में पसरा मातमदुमका में श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, 3 की मौत; 3 घायलविश्वकर्मा पूजा के दिन वैशाली में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में PMCH रेफरपिकअप की चाबी नहीं दी तो ड्राइवर के मुंह के आर-पार कर दी गोली, मुजफ्फरपुर में लूट की कोशिशवैशाली की महिला थानाध्यक्ष पूर्णिमा कुमारी सस्पेंड, DIG के नाम पर एक लाख घूस मांगने का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद कार्रवाईतालाब में नहाने के दौरान दो नाबालिग छात्रों की डूबने से मौत, विश्वकर्मा पूजा पर गांव में पसरा मातम

पटना में तीन दिनों से लापता युवक का शव खेत में मिला, हत्या की आशंका

PATNA: राजधानी में बीते तीन दिनों से लापता युवक का शव मल्लिकपुर के खेत में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. इस घटना से परिजन और आक्रोशित लोगो ने चेकपोस्ट स्थित स्टेट हाइवे को

पटना में तीन दिनों से लापता युवक का शव खेत में मिला, हत्या की आशंका
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

PATNA: राजधानी में बीते तीन दिनों से लापता युवक का शव मल्लिकपुर के खेत में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. इस घटना से परिजन और आक्रोशित लोगो ने चेकपोस्ट स्थित स्टेट हाइवे को जाम किया, साथ ही शव को बीच सड़क पर रखकर हंगामा किया.


जानकारी के अनुसार यह घटना पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के रिकावगंज इलाके का है जहां पिछले तीन दिनों से लापता युवक नीतीश कुमार का शव वैशाली जिला के राघोपुर प्रखंड के मल्लिकपुर के खेत मे मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. वही परिजनों ने मृतक के दोस्तो पर गला दबा कर हत्या का आरोप लगाया है. इस घटना के बाद परिजन शव को बीच सड़क पर रखकर हंगामा किया. वही पीड़ित परिजनों ने पुलिस प्रशासन से हत्यारे की जल्द गिरफ्तारी की मांग की. 


इस हंगामे की वजह से स्टेट हाइवे जाम होने के कारण छोटी बड़ी गाड़ियों की लंबी कतार लग गई. जिसके बाद पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझा बुझा कर जाम को छुड़ाया. बताया जाता है की रिकाव गंज इलाके के रहने वाले चनारिक राय ने अपने पोता अपने दोस्तो के साथ तीन दिन पहले निकला था, जो वापस अपने घर नहीं लौटा परिजनों ने मालसलामी थाना में नीतीश कुमार की गुमशुदगी का रिपोर्ट लिखाया था और आज उसका शव राघोपुर के मल्लिकपुर से बरामद किया गया. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया. 

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता