ब्रेकिंग
जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा✦जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा

बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव! थाने के पास दवा कारोबारी को मौत के घाट उतारा, सड़क पर उतरे सैकड़ों लोग

ARA: बिहार में अपराधी बेखौफ होकर अपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला भोजपुर से सामने आया है, जहां शनिवार को एक बार फिर बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए दवा कारो

बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव! थाने के पास दवा कारोबारी को मौत के घाट उतारा, सड़क पर उतरे सैकड़ों लोग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARA: बिहार में अपराधी बेखौफ होकर अपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला भोजपुर से सामने आया है, जहां शनिवार को एक बार फिर बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए दवा कारोबारी की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। घटना कोइलवर के चांदी थाना क्षेत्र के चांदी चौक की है।


मृतक की पहचान चांदी थाना क्षेत्र के ही फरहंगपुर निवासी विजय सिंह के 40 वर्षीय बेटे टुन्नू सिंह के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह मॉर्निग वॉक पर निकले लोगों ने दवा कारोबारी टुन्नू सिंह का शव सड़क कि किनारे पड़ा देखा। कारोबारी का शव मिलने के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी मृतक कारोबारी के परिजनों को दिए जाने के बाद कारोबारी के परिजनों में कोहराम मच गया। घटना से गुस्साए लोगों ने शव के साथ नासरीगंज-सकड्डी पथ के चांदी चौक को जाम कर दिया और टायर जलाकर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जमकर नारे लगाए।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस गुस्साए लोगों को शांत कराने में जुट गई है। मृतक के परिजन अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। घटना चांदी थाना से महज दो सौ मीटर की दूरी पर सरकारी अस्पताल के कैंपस में घटी है। ऐसे में कारोबारी के परिजन पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। 



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता