ब्रेकिंग
सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन

बिहार पुलिस का हाल देखिए: थाना परिसर से जीप चुरा ले गए शातिर चोर, थाने सोते रह गए वर्दीधारी

DARBHANGA: बिहार की पुलिस भले ही अपराधियों पर नकेल कसने का लाख दावा कर ले लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। अपराधियों ने आम लोगों की कौन कहे पुलिसकर्मियों की नाक में भी दम कर रखा है

बिहार पुलिस का हाल देखिए: थाना परिसर से जीप चुरा ले गए शातिर चोर, थाने सोते रह गए वर्दीधारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DARBHANGA: बिहार की पुलिस भले ही अपराधियों पर नकेल कसने का लाख दावा कर ले लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। अपराधियों ने आम लोगों की कौन कहे पुलिसकर्मियों की नाक में भी दम कर रखा है। हद तो तब हो गई जब शातिर चोरों ने थाने में लगी पुलिस जीप को ही चुरा लिया और थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। मामला बिरौल थाना परिसर का है।


दरअसल, अपराधियों ने पुलिस को चुनौती देते हुए बिरौल थाना परिसर में खड़ी सर्किल इंस्पेक्टर का जीप को ही उड़ा ले गए और पुलिस को इसकी भनक तक नही लगी हालांकि बाद में पुलिस की जीप खेत में लावारिस हालत में खड़ी मिली। ग्रामीणों ने जब इसकी जानकारी पुलिस को दी दो पुलिसकर्मी दंग रह गए। पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।


सर्किल इंस्पेक्टर की जीप थाना परिसर के करीब एक किलोमीटर दूर ओंकार उच्च विद्यालय पास पास सड़क से करीब 10 फिट नीचे खेत मे मिली है। पुलिस की गाड़ी चोरी होने की जानकारी मिलते ही खेत मे ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों का कहना है कि जब यहां का थाना ही सुरक्षित नही है तो लोग कैसे सुरक्षित रहेंगे। बताया जा रहा है किसी नशेड़ी के द्वारा थाना परिसर से पुलिस की गाड़ी चोरी कर लिया होगा।