ब्रेकिंग
Anant Singh News: न किसी को मिली थार, न बाइक और न स्कूटी! अनंत सिंह की घुड़दौड़ में फाइनल मुकाबला नहीं होने की पूरी कहानी जानिए✦Bihar News: सात फेरे के बाद सलामी के रुपयों ने बिगाड़ दिया खेल! नोट नहीं गिन पाया दूल्हा तो दुल्हन ने कहा- ससुराल नहीं जाएंगे, बिना दुल्हन लौटी बारात✦संसद से परिसीमन बिल पास होते ही होगा आयोग का गठन, समिति में अध्यक्ष समेत होंगे तीन सदस्य✦DM को मसूरी भेजो, दोबारा ट्रेनिंग कराओ..एक ही जिले में बार-बार पोस्टिंग क्यों ? IAS सौरभ सुमन पर सांसद 'सुधाकर सिंह' का सीधा हमला, पांच सीनियर अफसर को दरकिनार कर कैसे बनाया गया जिलाधिकारी...✦Bihar News : छह साल के मासूम की मौत के बाद अररिया में भड़का ऐसा गुस्सा, पुलिस पर पथराव और डायल 112 समेत 3 गाड़ियां फूंकीं✦Anant Singh News: न किसी को मिली थार, न बाइक और न स्कूटी! अनंत सिंह की घुड़दौड़ में फाइनल मुकाबला नहीं होने की पूरी कहानी जानिए✦Bihar News: सात फेरे के बाद सलामी के रुपयों ने बिगाड़ दिया खेल! नोट नहीं गिन पाया दूल्हा तो दुल्हन ने कहा- ससुराल नहीं जाएंगे, बिना दुल्हन लौटी बारात✦संसद से परिसीमन बिल पास होते ही होगा आयोग का गठन, समिति में अध्यक्ष समेत होंगे तीन सदस्य✦DM को मसूरी भेजो, दोबारा ट्रेनिंग कराओ..एक ही जिले में बार-बार पोस्टिंग क्यों ? IAS सौरभ सुमन पर सांसद 'सुधाकर सिंह' का सीधा हमला, पांच सीनियर अफसर को दरकिनार कर कैसे बनाया गया जिलाधिकारी...✦Bihar News : छह साल के मासूम की मौत के बाद अररिया में भड़का ऐसा गुस्सा, पुलिस पर पथराव और डायल 112 समेत 3 गाड़ियां फूंकीं

बकरी चोरी के आरोप में युवक की हत्या मामला: सरपंच समेत आधा दर्जन लोग अरेस्ट, गिरफ्तारी के खिलाफ थाने पर हंगामा; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने

BEGUSARAI: बेगूसराय के वीरपुर थाना क्षेत्र के भवानंदपुर में शुक्रवार को बकरी चोरी के आरोपी की पीट पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने बीते रात सरपंच समेत आधा दर्जन आरोपी

बकरी चोरी के आरोप में युवक की हत्या मामला: सरपंच समेत आधा दर्जन लोग अरेस्ट, गिरफ्तारी के खिलाफ थाने पर हंगामा; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय के वीरपुर थाना क्षेत्र के भवानंदपुर में शुक्रवार को बकरी चोरी के आरोपी की पीट पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने बीते रात सरपंच समेत आधा दर्जन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी से नाराज ग्रामीणों ने थाना पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया है।


दरअसल, वीरपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड- 5 निवासी मोहित कुमार और बरैपुरा निवासी राहुल कुमार की पेड़ से बांधकर बेरहमी से पिटाई हुई थी। जिसमें इलाज के दौरान मोहित की मौत हो गई। वहीं गंभीर हालत में राहुल कुमार का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि युवक को प्रेम प्रसंग में पिटाई की गई है। सुबह-सुबह राहुल और मोहित एवं एक अन्य साथी बरैपुरा स्थित बसहा स्थान पहुंचा था। वहां किसी लोगों ने एक लड़की के साथ देख लिया था तो युवक भागने लगा।


जिसके बाद लोगों ने दोनों को खदेड़ना शुरू कर दिया। मोटरसाइकिल से भाग रहे हो दो युवक राहुल और मोहित ग्रामीण के हत्थे चढ़ गया, फिर दोनों युवक को पेड़ में बांध कर लाठी डंडी से पिटाई कर जख्मी कर दिया। हालाकी ये भी बताया जा रहा है कि एक अन्य युवक भागने में सफल रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है।


घटना की सूचना मिलते हैं वीरपुर थाने की पुलिस पहुंचकर दोनों घायल यूवक को बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां एक युवक मोहित कुमार की मौत हो गया वहीं दूसरे की युवक राहुल कुमार का स्थिति गंभीर बना हुई है । जिसका इलाज बेगूसराय शहर के लिए निजी अस्पताल में चल रहा है। वीरपुर थाने की पुलिस ने हत्या मामले में सरपंच सहित आधे दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के विरोध में ग्रामीणों ने थाना का घेराव कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।


स्थानीय लोगों में चर्चा है कि दोनों युवक को प्रेम प्रसंग में पिटाई की गई है लेकिन बकरी चोरी का आरोप लगाकर युवक का पिटाई की बात कही गई है। एसपी मनीष ने भी बताया है कि दो व्यक्ति गांव से बकरी चोरी करने का प्रयास कर रहे थे, तभी ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया हालांकि प्रेम प्रसंग से जुड़े सवाल पर एसपी ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता