ब्रेकिंग
बिहार में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 71 लाख की खेप बरामद; एक तस्कर गिरफ्तारछात्रों पर AK47 से गोली किसके आदेश पर चलाई गई? केंद्र और बिहार सरकार से तेजस्वी यादव का सीधा सवालकुरकुरे की आड़ में नेपाल से गांजे की तस्करी, बॉर्डर पर पकड़ी गई बड़ी खेप, दो स्मगलर अरेस्टगया में साइबर ठगी के बड़े गिरोह का भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार; 15 मोबाइल, 6 लैपटॉप समेत कई उपकरण जब्तCM सम्राट की बड़ी पहल... सड़क-पुल के लिए 21 हजार करोड़, RCD और नाबार्ड के बीच करारबिहार में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 71 लाख की खेप बरामद; एक तस्कर गिरफ्तारछात्रों पर AK47 से गोली किसके आदेश पर चलाई गई? केंद्र और बिहार सरकार से तेजस्वी यादव का सीधा सवालकुरकुरे की आड़ में नेपाल से गांजे की तस्करी, बॉर्डर पर पकड़ी गई बड़ी खेप, दो स्मगलर अरेस्टगया में साइबर ठगी के बड़े गिरोह का भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार; 15 मोबाइल, 6 लैपटॉप समेत कई उपकरण जब्तCM सम्राट की बड़ी पहल... सड़क-पुल के लिए 21 हजार करोड़, RCD और नाबार्ड के बीच करार

बिहार में साइबर अपराधियों का नया कारनामा: जेल में बंद कैदियों के परिजनों से साइबर ठगी की कोशिश, ऐसे हुआ खुलसा

PURNEA: बिहार सरकार ने साइबर अपराध पर लगाम लगाने के उद्देश्य से राज्य के सभी जिलों में साइबर थानों की स्थापना की है। पिछले दिनों राज्यभर में एक साथ 44 साइबर थानों का उद्घाटन हुआ ले

बिहार में साइबर अपराधियों का नया कारनामा: जेल में बंद कैदियों के परिजनों से साइबर ठगी की कोशिश, ऐसे हुआ खुलसा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA: बिहार सरकार ने साइबर अपराध पर लगाम लगाने के उद्देश्य से राज्य के सभी जिलों में साइबर थानों की स्थापना की है। पिछले दिनों राज्यभर में एक साथ 44 साइबर थानों का उद्घाटन हुआ लेकिन इसका कुछ खास असर साइबर अपराधियों पर पड़ता नहीं दिख रहा है। साइबर अपराधी लगातार लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला पूर्णिया से सामने आया है, जहां साइबर अपराधियों ने जेल में बंद कैदियों के परिजनों से ठगी की कोशिश की है।


दरअसल, साइबर अपराधियों ने पूर्णिया सेंट्रल जेल में बंद 24 कैदियों के परिजनों को ठगने की कोशिश की है। रविवार को साइबर अपराधियों ने बंदियों के परिजनों को फोन किया और कहा कि जेल में बंद उनके परिजन की तबीयत खराब हो गई है और उनके इलाज के लिए रूपयों की जरूरत है। इतना ही नहीं बदमाशों ने जेल में बंद कैदियों का केस लड़ने वाले वकीलों तक को फोन लगाकर ठगने की कोशिश की। इसके अलावा जेल सुपरिटेंडेंट के और जेल के अन्य पदाधिकारियों को भी फोन कर पैसे मांगे।


फोन आने के बाद किसी कैदी के परिजन ने जेल अधीक्षक को फोन किया और घटना की जानकारी दी। जिसके बाद जेल प्रशासन एक्शन में आया और कैदी के परिजन को जेल में बुलाकर सारी जानकारी ली। धीरे धीरे यह बात सामने आई कि जेल में बंद 24 बंदियों के परिजनों समेत उनके वकीलों को भी ठगने की कोशिश की गई है। जेल प्रशासन की तरफ से जेल गेट पर नोटिस चस्पा कर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है और इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को देने को कहा है। 

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता