ब्रेकिंग
जश्न-ए-आजादी के बीच दर्दनाक हादसा, नदी में गिरी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; 5 लोगों की मौत15 अगस्त से बिहार में तीन बड़े बदलाव, शिक्षा- स्वास्थ्य और शिक्षकों की छुट्टी के लिए नई व्यवस्था लागूबाघ के हमले में ग्रामीण की दर्दनाक मौत, आक्रोशित लोगों ने वाल्मीकिनगर-मदनपुर स्टेट हाईवे किया जाम, घंटों ठप रहा आवागमनयुवाओं के लिए गुड न्यूज: बिहार पुलिस में 26,574 पदों पर होगी बहाली, अगले ढाई महीने में पूरी होगी प्रक्रियाकम्प्यूटर पर क्या-क्या करते हैं, अब सब याद रखेगा ChatGPT! जानिए कैसे काम करता है नया Computer History फीचर और क्या हैं इसके खास फायदेजश्न-ए-आजादी के बीच दर्दनाक हादसा, नदी में गिरी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; 5 लोगों की मौत15 अगस्त से बिहार में तीन बड़े बदलाव, शिक्षा- स्वास्थ्य और शिक्षकों की छुट्टी के लिए नई व्यवस्था लागूबाघ के हमले में ग्रामीण की दर्दनाक मौत, आक्रोशित लोगों ने वाल्मीकिनगर-मदनपुर स्टेट हाईवे किया जाम, घंटों ठप रहा आवागमनयुवाओं के लिए गुड न्यूज: बिहार पुलिस में 26,574 पदों पर होगी बहाली, अगले ढाई महीने में पूरी होगी प्रक्रियाकम्प्यूटर पर क्या-क्या करते हैं, अब सब याद रखेगा ChatGPT! जानिए कैसे काम करता है नया Computer History फीचर और क्या हैं इसके खास फायदे

बिहार में सिरफिरे आशिक की सनक: बीच सड़क पर छात्रा की भर दी मांग, नाराज लड़की ने उतार दिया इश्क का भूत

JAMUI: खबर जमई से आ रही है, जहां एक एकतरफा प्यार में पागल युवक की हैरान कर देने वाली करतूत सामने आई है। आरोपी युवक ने पहले तो लड़की से अपने प्यार का इजहार किया और बाद में बीच

बिहार में सिरफिरे आशिक की सनक: बीच सड़क पर छात्रा की भर दी मांग, नाराज लड़की ने उतार दिया इश्क का भूत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: खबर जमई से आ रही है, जहां एक एकतरफा प्यार में पागल युवक की हैरान कर देने वाली करतूत सामने आई है। आरोपी युवक ने पहले तो लड़की से अपने प्यार का इजहार किया और बाद में बीच सड़क पर उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। लड़के की इस करतूत से नाराज लड़की ने लड़के के सिर से इश्क का भूत उतार दिया। घटना झाझा बस स्टैंड की है।


आरोपी की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के उझंडी निवासी अजय प्रसाद सिंह के बेटे बीरू सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक की बहन की शादी उक्त लड़की के घर के बगल में हुई थी। बहन के घर आने जाने के दौरान आरोपी को उस लड़की से एकतरफा प्यार हो गया। लड़की के एकतरफा प्यार में पागल बीरू उसका पीछा करने लगा। इस दौरान लड़की ने उसकी दो बार पिटाई भी कर दी थी। वहीं लड़की के परिजनों ने भी लड़के के साथ मारपीट की थी लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था।


इसी बीच उसने ऐसी हरकर कर दी जिसको देखकर हर कोई हैरान रह गया। लड़की जब स्कूल जा रही थी तभी आरोपी वहां पहुंचा और उसका रास्ता रोक दिया। पहले तो उसने अपने प्यार का इजहार किया और बाद में जबरन लड़की की मांग में सिंदूर भर दिया। जिसके बाद लड़की आग बबूला हो गई और लड़के की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान आसपास के लोग जमा हो गए और लड़के की पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी लड़के को अपने साथ थाने ले गई।