ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालबांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद BJP में मंथन, सीएम सम्राट चौधरी की मौजूदगी में हुई समीक्षा; कहां हुई चूक?केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवाल

बिहार में शर्मनाक वारदात: महिला खिलाड़ी के साथ दारोगा ने की छेड़खानी, ट्रायल के दौरान करने लगा गलत काम

PATNA: राजधानी पटना में एक शर्मनाक वारदात हुई है। पालटिपुत्र खेल परिसर में तैनात एक दारोगा ने महिला खिलाड़ी के साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी दारोगा ने टीम सलेक्शन के

बिहार में शर्मनाक वारदात: महिला खिलाड़ी के साथ दारोगा ने की छेड़खानी, ट्रायल के दौरान करने लगा गलत काम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में एक शर्मनाक वारदात हुई है। पालटिपुत्र खेल परिसर में तैनात एक दारोगा ने महिला खिलाड़ी के साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी दारोगा ने टीम सलेक्शन के दौरान चल रहे ट्रायल के बीच महिला खिलाड़ी के साथ छेड़खानी की। महिला खिलाड़ी की शिकायत पर आरोपी दारोगा के खिलाफ पुलिस विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है।


जानकारी के मुताबिक, कंकड़बाग स्थित पाटलिपुत्र खेल परिसर में टीम का चयन किया जा रहा था। बुधवार की शम उक्त महिला खिलाड़ी भी वॉलीबॉल की महिला टीम में चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए पहुंची थी। वॉलीबॉल कोच के तौर पर प्राधिकार में प्रतिनियुक्त दारोगा संजय सिंह उर्फ सोनू ने ट्रायल के दौरान महिला खिलाड़ी के साथ छेड़खानी शुरू कर दी।


महिला खिलाड़ी ने घटना की जानकारी बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के डीजी रवीन्द्रन शंकरण को दी है। जिसके बाद डीजी ने इसपर एक्शन लिया और आरोपी दारोगा के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी दारोगा के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के लिए डीजी ने पटना पुलिस को पत्र भेजा है। इसके साथ ही साथ निलंबित कर विभागी कार्यवाही करने की अनुशंसा की गई है।


डीजी ने कहा है कि महिला खिलाड़ी के साथ इस घटना को अंजाम देने वाले दारोगा के खिलाफ सख्त एक्शन होगा। उन्होंने कहा है कि पीड़ित महिला खिलाड़ी को न्याय जरूर मिलेगा। माना जा रहा है कि पुलिस जल्द ही आरोपी दारोगा के खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू करेगी। इस घटना को लेकर खिलाड़ियों में गहरी नाराजगी है।