ब्रेकिंग
सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन

शराबबंदी का हाल हुआ बेहाल: ‘बिहार सरकार’ का स्टीकर लगी गाड़ी से शराब की हो रही तस्करी, कैसे लगेगी लगाम?

KAIMUR: बिहार में शराबबंदी कानून का हाल बेहाल हो गया है। राज्य सरकार और पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद शराब की खेप दूसरे राज्यों से बिहार पहुंचाई जा रही है। हर दिन राज्य के अलग-अलग

शराबबंदी का हाल हुआ बेहाल: ‘बिहार सरकार’ का स्टीकर लगी गाड़ी से शराब की हो रही तस्करी, कैसे लगेगी लगाम?
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KAIMUR: बिहार में शराबबंदी कानून का हाल बेहाल हो गया है। राज्य सरकार और पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद शराब की खेप दूसरे राज्यों से बिहार पहुंचाई जा रही है। हर दिन राज्य के अलग-अलग हिस्सों में शराब पकड़ी जा रही है। शराब की तस्करी के लिए शातिर धंधेबाज नए-नए तरीके अपना रहे हैं। 


दरअसल, कैमूर में उत्पाद विभाग की टीम ने भारी मात्रा में शराब के साथ एक तस्कर को अरेस्ट किया है। उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कुल्हड़िया मोड़ के पास से इनोवा कार पर लोड शराब की खेप को पकड़ा है। खास बात यह है कि इनोवा गाड़ी पर बिहार सरकार का स्टीकर लगा हुआ है। जिसको देखकर पुलिस भी हैरान है।


बिहार सरकार का स्टीकर लगी गाड़ी से 33 कार्टन में 297 लीटर शराब जब्त किया गया है। उत्पाद विभाग की टीम ने कार को जब्त कर लिया है और उसके ड्राइवर को गिरफ्तार किया है जो शराब की खेप लेकर पहुंचा था। युवक वैशाली के महुआ का रहने वाला है। एक्साइज विभाग छानबीन में जुट गई है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गाड़ी पर बिहार सरकार का स्टीकर कैसे लगा हुआ था।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता