ब्रेकिंग
खड़गे की टिप्पणी पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का पलटवार, बोले- यह बयान कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन को दर्शाता है✦बेगूसराय में पुलिस को देख बूढ़ी गंडक में कूदा युवक, मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी✦नहीं खत्म होगी अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता! जेडीयू नेतृत्व ने कर दी है बड़ी गलती, अब नीतीश कुमार को सामने आना होगा✦खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले- मोदी जी के पिता पर अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कीं✦ मुर्खों की टोली है कांग्रेस: खड़गे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले..जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है✦खड़गे की टिप्पणी पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का पलटवार, बोले- यह बयान कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन को दर्शाता है✦बेगूसराय में पुलिस को देख बूढ़ी गंडक में कूदा युवक, मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी✦नहीं खत्म होगी अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता! जेडीयू नेतृत्व ने कर दी है बड़ी गलती, अब नीतीश कुमार को सामने आना होगा✦खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले- मोदी जी के पिता पर अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कीं✦ मुर्खों की टोली है कांग्रेस: खड़गे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले..जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है

बिहार में शराबबंदी का हाल देखिए: पुलिस ने एकसाथ 54 लोगों को दबोचा, शराब बेचने और पीने के मामले में गिरफ्तारी

GOPALGANJ: बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुए कई साल बीत गए लेकर शराब बेचने और उसका सेवन करने वाले लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला गोपालगंज से सामने आया है, ज

बिहार में शराबबंदी का हाल देखिए: पुलिस ने एकसाथ 54 लोगों को दबोचा, शराब बेचने और पीने के मामले में गिरफ्तारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ: बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुए कई साल बीत गए लेकर शराब बेचने और उसका सेवन करने वाले लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला गोपालगंज से सामने आया है, जहां पुलिस ने शराब पीने और बेचने के आरोप में 54 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के इस एक्शन से शराब कारोबारी और शराब के शौकीन लोगों में हड़कंप मच गया है।


दरअसल, उत्पाद विभाग की टीम ने शराब के धंधेबाजों और शराबियों के खिलाफ शुक्रवार को बड़ा एक्शन लिया। नोडल रेड के तहत उत्पाद पुलिस की टीम ने अलग-अलग चेक पोस्ट से शराब बेचने और पीने वाले 54 लोगों को दबोचा। उत्पाद एसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी चेक पोस्ट, कटेया थाना क्षेत्र के समउर चेक पोस्ट समेत अन्य जगहों पर छापेमारी की।


पुलिस ने शराब पीने के आरोप में 34 लोगों को गिरफ्तार किया जबकि शराब बेंचने के आरोप में 20 लोगों को पकड़ा है। सभी के खिलाफ उत्पाद अधिनियत के तहत कार्रवाई की बात पुलिस ने कही है। बता दें कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद दूसरे राज्यों से शराब की खेप बिहार पहुंच रही है और बड़े ही आसानी से शराब के शौकीन लोगों तक पहुंच रही है। राज्य में जहरीली शराब से अबतक सैकड़ों लोगों की मौत भी हो चुकी है लेकिन लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं।