ब्रेकिंग
जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा✦जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा

बिहार: स्कूल में फंदे से लटका मिला मां-बेटी का शव, पति पर ही लगा हत्या का आरोप; ससुराल से कार नहीं मिलने से था नाराज

GAYA: गया में दिवाली के दिन मां-बेटी का शव फंदे ले लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों का शव एक स्कूल से बरामद किया है। हत्या का आरोप मृतक महिला के दामाद पर लगा है। आरो

बिहार: स्कूल में फंदे से लटका मिला मां-बेटी का शव, पति पर ही लगा हत्या का आरोप; ससुराल से कार नहीं मिलने से था नाराज
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: गया में दिवाली के दिन मां-बेटी का शव फंदे ले लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों का शव एक स्कूल से बरामद किया है। हत्या का आरोप मृतक महिला के दामाद पर लगा है। आरोपी दामाद ससुराल से कार की डिमांड कर रहा था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना इमामगंज थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के पास स्थिति एक जीएस पब्लिक स्कूल की है।


मृतक मां-बेटी की पहचान आमस थाना क्षेत्र के बभंडी गांव निवासी इंद्रदेव यादव की 30 वर्षीय पत्नी रूबी देवी और उसकी 6 साल की बेटी ज्योति कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक महिला के पिता का आरोप है कि उसका दामाद कार की मांग कर रहा था। इसको लेकर वह रूबी देवी के साथ अक्सर मारपीट की घटना को अंजाम दिया करता था।


इसी बीच कार की डिमांड पूरी नहीं होने से नाराज आरोपी ने गला दबाकर मां-बेटी को मौत के घाट उतार दिया और शव को स्कूल में फांसी के फंदे से लटका दिया। स्कूल में मां-बेटी का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जट गई है।