ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

बिहार में शराब माफियाओं का राज! औरंगाबाद में थानेदार पर चढ़ा दी गाड़ी, किसी तरह बची जान

AURANGABAD: बिहार में शराबबंदी के बाद अवैध शराब का कारोबार करने वाले माफियाओं का हौंसला हर रोज बढ़ता जा रहा है. बेखौफ हो चुके शराब माफियाओं ने थानेदार पर ही गाड़ी चढ़ा दी. जैस

बिहार में शराब माफियाओं का राज! औरंगाबाद में थानेदार पर चढ़ा दी गाड़ी, किसी तरह बची जान
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

AURANGABAD: बिहार में शराबबंदी के बाद अवैध शराब का कारोबार करने वाले माफियाओं का हौंसला हर रोज बढ़ता जा रहा है. बेखौफ हो चुके शराब माफियाओं ने थानेदार पर ही गाड़ी चढ़ा दी. जैसे-तैसे थानेदार की जान बची. शराब माफिया आराम से निकल गये.


मामला औरंगाबद जिले का है. औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र में शराब माफियाओं ने थानेदार बलवंत सिंह और उनके साथ चल रहे सिपाही विजय कुमार को कुचलने की कोशिश की. घटना बिहार-झारखंड की सीमा पर हुई. झारखंड की सीमा पर स्थित बाला सिमरी गांव के पास टंडवा-समिरी ग्रामीण सड़क पर मंगलवार को बाइक से जा रहे थानाध्यक्ष बलवंत सिंह और सिपाही जय कुमार शराब तस्करों ने अपनी स्कॉर्पियो से को कुचलने का प्रयास किया. 


पुलिस के मुताबिक थानेदार झारखंड से आने वाले शराब लदे वाहनों को पकड़ने की कोशिश कर रहे थे. शराब तस्कर झारखंड के पलामू जिला से शराब लेकर औरंगाबाद की ओर आ रहे थे. पुलिस के मुताबिक शराब बोलेरो गाड़ी से ढोयी जा रही थी. उस गाड़ी के आगे आगे तस्कर स्कॉर्पियो से चल रहे थे. थानेदार बलवंत सिंह को शराब आने की खबर मिली थी. उन्होंने जैसे ही स्कॉर्पियो गाड़ी को रुकने का इशारा किया कि तस्करों ने गाड़ी भगा दिया. 


स्कॉर्पियो को भागते देख थानाध्यक्ष और सिपाही ने बाइक से उसका पीछा करना शुरू कर दिया. इस दौरान सिमरी-टंडवा रोड में तस्करों ने अपनी गाड़ी से थानेदार की बाइक में जोरदार टक्कर मारा. थानेदार की गाड़ी को कुचलने की कोशिश करते हुए वे फरार हो गए. बाइक में टक्कर लगने के बाद दोनों गिर गए. इस घटना में थानाध्यक्ष और सिपाही की जान बाल-बाल बची. 


शराब तस्करों के हमले से घायल हुए थानाध्यक्ष और सिपाही किसी तरह कुटुंबा रेफरल अस्पताल पहुंचे. वहां डॉक्टरों ने दोनों की स्थिति गंभीर देख सदर अस्पताल रेफर कर दिया. दोनों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है. थानेदार बलवंत सिंह ने मीडिया को बताया कि शराब तस्करों की गाड़ी की चपेट में आने से वे और सिपाही सड़क किनारे खेत में गिर गए, इससे उनकी जान बच गयी. टक्कर मारने के बाद तस्कर भागने में सफल रहे. 


वहीं, औरंगाबाद के एसपी ह्रदय कांत ने मीडिया को बताया कि शराब के तस्करों ने थानाध्यक्ष और चालक सिपाही की बाइक में टक्कर मारी है. इस घटना में दोनों घायल हो गए हैं. दोनों का इलाज कराया गया है और उनकी हालत ठीक है. पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी.


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें