ब्रेकिंग
सिवान के हसनपुरा में अवैध पटाखा फैक्ट्री पर छापा, लाखों का माल जब्त, ब्लास्ट में 5 लोगों की मौत के बाद पुलिस की कार्रवाई ✦बिहार में सूखा नशा पर बड़ा प्रहार, स्कॉर्पियो से चार करोड़ की स्मैक जब्त; दो स्मगलर अरेस्ट✦अनंत सिंह को JDU ने निकाला, विधायकी रद्द करने की अनुशंसा✦बिहार में राशन कार्डधारकों के लिए विशेष ई-केवाईसी अभियान शुरू, PDS दुकानों पर मुफ्त होगा सत्यापन✦'बहुतो बार बुखार छूटा है.. बहुतो बार आया है, छोड़ा देंगे त ठीके रहेगा', अनंत सिंह का नीरज कुमार पर पलटवार✦सिवान के हसनपुरा में अवैध पटाखा फैक्ट्री पर छापा, लाखों का माल जब्त, ब्लास्ट में 5 लोगों की मौत के बाद पुलिस की कार्रवाई ✦बिहार में सूखा नशा पर बड़ा प्रहार, स्कॉर्पियो से चार करोड़ की स्मैक जब्त; दो स्मगलर अरेस्ट✦अनंत सिंह को JDU ने निकाला, विधायकी रद्द करने की अनुशंसा✦बिहार में राशन कार्डधारकों के लिए विशेष ई-केवाईसी अभियान शुरू, PDS दुकानों पर मुफ्त होगा सत्यापन✦'बहुतो बार बुखार छूटा है.. बहुतो बार आया है, छोड़ा देंगे त ठीके रहेगा', अनंत सिंह का नीरज कुमार पर पलटवार

बिहार पुलिस को मुंह चिढ़ा रहे बदमाश! दिनदहाड़े रजिस्ट्री ऑफिस में शख्स से लूट लिए लाखों रुपए

MUZAFFARPUR: बिहार में बेखौफ बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं बावजूद पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में विफल साबित हो रही है। ताजा मामला मुजफ्फरपुर से साम

बिहार पुलिस को मुंह चिढ़ा रहे बदमाश! दिनदहाड़े रजिस्ट्री ऑफिस में शख्स से लूट लिए लाखों रुपए
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार में बेखौफ बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं बावजूद पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में विफल साबित हो रही है। ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है जहां बदमाशों ने दिनदहाड़े रजिस्ट्री ऑफिस में पिस्टल दिखाकर एक शख्स से दो लाख रुपए लूट कर फरार हो गए।


दरअसल, नगर थाना क्षेत्र के कचहरी कैंपस स्थित रजिस्ट्री ऑफिस में बाइक सवार बदमाशों का तांडव देखने को मिला है, जहां जमीन की रजिस्ट्री कराने पहुंचे एक शख्स से दो लाख कैश छीनकर बड़े ही आराम से फरार हो गए। दिनदहाड़े लूट की इस घटना के बाद कचहरी कैंपस में सनसनी फैल गई।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस की टीम मामले के छानबीन में जुट गई है। नगर थाना की पुलिस ने कहा है कि घटना की जानकारी मिली है, दो लाख रुपए की लूट की बात सामने आ रही है। जांच की जा रही है और बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बड़ा सवाल उठता है कि शहर के बीचो-बीच जिस तरह से बाइक सवार बदमाशों का तांडव मचाया उससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।



रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता