ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बिहार में फिर 1 करोड़ के सोने की लूट, दिनदहाड़े अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

BHAGALPUR : इस वक़्त की बड़ी खबर भागलपुर से सामने आ रही है जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसाई के स्टाफ से 90 लाख रुपये के सोने की लूट को अंजाम दिया है. घटना कोतवाली थाना क्

बिहार में फिर 1 करोड़ के सोने की लूट, दिनदहाड़े अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR : इस वक़्त की बड़ी खबर भागलपुर से सामने आ रही है जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसाई के स्टाफ से 90 लाख रुपये के सोने की लूट को अंजाम दिया है.  घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के वेरायटी चौक के पास की बताई जा रही है. घटना के बाद स्वर्ण व्यवसाई ने कोतवाली थाना पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी. फिलहाल लूट की इस बड़ी घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. 


जानकारी के अनुसार स्वर्ण व्यवसाई का स्टाफ कोलकाता से करीब 2 किलो ग्राम सोना लेकर भागलपुर पहुंचा था और व्यवसाई के घर के लिए निकला ही था तभी पहले से घात लगाए चार की संख्या में बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने स्टेशन के पास ही लूट की घटना को अंजाम दिया. लुटे गए सोने की कीमत 90 लाख रुपये बताई जा रही है. लूट की इस बड़ी घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम है. 


मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. फिलहाल एसएसपी समेत कई थाने की पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस के मुताबिक जिस जगह घटना को अंजाम दिया गया है वहां CCTV कैमरे लगे हुए हैं. पहले पुलिस CCTV फूटेज खंगाल रही है. SP ने तुरंत कार्रवाई करते हुए SIT का गठन किया है जिसके बाद अपराधियों के धड़-पकड़ के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL KUMAR

FirstBihar संवाददाता