ब्रेकिंग
YouTube देखकर पत्नी की कराई डिलीवरी, मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम CM सम्राट चौधरी पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ा महंगा, सिवान से रूपेश तिवारी गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 85 वर्षीय वृद्ध महिला की संदिग्ध मौत, बेटे-बहू पर हत्या और प्रताड़ना का आरोपपटना साइंस कॉलेज परिसर में बनेगा यूनिवर्सिटी ऑफ फिजिक्स एंड साइंसेज, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया ऐलानसऊदी अरब में अरामको का हेलिकॉप्टर क्रैश, 14 लोगों की दर्दनाक मौतYouTube देखकर पत्नी की कराई डिलीवरी, मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम CM सम्राट चौधरी पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ा महंगा, सिवान से रूपेश तिवारी गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 85 वर्षीय वृद्ध महिला की संदिग्ध मौत, बेटे-बहू पर हत्या और प्रताड़ना का आरोपपटना साइंस कॉलेज परिसर में बनेगा यूनिवर्सिटी ऑफ फिजिक्स एंड साइंसेज, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया ऐलानसऊदी अरब में अरामको का हेलिकॉप्टर क्रैश, 14 लोगों की दर्दनाक मौत

बिहार में मुखिया प्रत्याशी की गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग, 2 को मारी गोली, एक की मौत

CHHAPRA: इस वक्त छपरा से एक बड़ी खबर आ रही है. अपराधियों ने अपराध की दोहरी वारदात को अंजाम दिया है. आपको बता दें बिहार के छपरा में पंचायत चुनाव की वोटिंग से एक दिन पहले अपराधियों ने

बिहार में मुखिया प्रत्याशी की गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग, 2 को मारी गोली, एक की मौत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

CHHAPRA: इस वक्त छपरा से एक बड़ी खबर आ रही है. अपराधियों ने अपराध की दोहरी वारदात को अंजाम दिया है. आपको बता दें बिहार के छपरा में पंचायत चुनाव की वोटिंग से एक दिन पहले अपराधियों ने मुखिया प्रत्याशी की गाड़ी पर फायरिंग की गई.   


आपको बता दें मंगलवार की सुबह रसूलपुर में चुनावी रंजिश में दिनदहाड़े मुखिया प्रत्याशी मिथलेश साह की गाड़ी पर फायरिंग की गई. इस फायरिंग की घटना में दो लोगों को गोली लगी है. जिसमें ड्राइवर रितेश पटेल उर्फ मारुति का घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि मुखिया प्रत्याशी मिथलेश साह के भाई की स्थिति नाजुक है.


छपरा के रसूलपुर थाना के रसूलपुर-चैनपुर सड़क पर रसूलपुर बाजार में तीन हथियार बंद बाइक सवार अपराधियों ने इस घटना को दिनदहाड़े अंजाम दिया. बता दें रसूलपुर पंचायत से मुखिया प्रत्याशी रीता देवी के प्रचार वाहन को रोक कर अपराधियों ने गोलीबारी की और चालक की गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं वाहन पर सवार मुखिया प्रत्याशी रीता देवी के देवर मनोज प्रसाद गोली लगने से घायल हो गये हैं. बताया जाता है कि मुखिया प्रत्याशी रीता देवी के देवर मनोज प्रसाद अपनी पत्नी और महिलाओं के साथ अपने निजी वाहन पर सवार होकर अपनी भाभी के चुनाव प्रचार में जा रहे थे, इसी दौरान यह घटना हुई.


छपरा के रसूलपुर-चैनपुर सड़क पर रसूलपुर बाजार में हुई इस घटना के विरोध में नाराज लोगों ने सड़क को जाम कर दिया है और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. घटना की जानकारी मिलते ही  पुलिस भी घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची है.


आपको बता दें इससे पहले भी छपरा में ही सतुआ पंचायत के निवर्तमान मुखिया पार्वती देवी के पति सुरेश साह पर जानलेवा हमला हुआ है. जानकारी के अनुसार मुखिया प्रतिनिधि सुरेश साह अपनी पत्नी के पक्ष में वोट के लिए लोगों से बात करने के लिए निकले थे. इसी दौरान अपराधियों ने उनकी स्कोर्पियो गाड़ी पर बम फेंक दिया. जिसमें  घटना में मुखिया पति की गाड़ी धू-धूकर जल उठी.