ब्रेकिंग
रांची में सोशल मीडिया से हो रही शूटरों की भर्ती, हर वारदात का रेट फिक्स, 3 से 50 हजार तक ऑनलाइन डील✦पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन✦रांची में सोशल मीडिया से हो रही शूटरों की भर्ती, हर वारदात का रेट फिक्स, 3 से 50 हजार तक ऑनलाइन डील✦पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन

बिहार में सुबह सवेरे प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, मॉर्निंग वॉक के दौरान बदमाशों ने मारी गोली

GAYA: इस वक्त की बड़ी खबर मोक्ष नगरी गया से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने सुबह सवेरे एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। बाइक सवार बदमाशों ने मॉर्निंग वॉक के दौरान प्रॉप

बिहार में सुबह सवेरे प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, मॉर्निंग वॉक के दौरान बदमाशों ने मारी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: इस वक्त की बड़ी खबर मोक्ष नगरी गया से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने सुबह सवेरे एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। बाइक सवार बदमाशों ने मॉर्निंग वॉक के दौरान प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। घटना चंदौती थाना क्षेत्र की है।


मृतक की पहचान चंदौती थाना क्षेत्र निवासी अरुण कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अरुण कुमार मंगलवार की सुबह टहलने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर जबतक ग्रामीण मौके पर पहुंचे प्रॉपर्टी डीलर की मौत हो चुकी थी।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है और मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी ले रही है।सुबह सवेरे हत्या की वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। जमीनी विवाद में हत्या की बात कही जा रही है।