ब्रेकिंग
मोतिहारी में ड्यूटी करते पकड़ा गया कथित फर्जी पुलिसकर्मी, मनोज कुमार की पहचान उजागर✦कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 की मौत; CM शुभेंदु पहुंचे अस्पताल✦हाजीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, अनंत सिंह के आरोपों पर जांच की मांग✦डोमिनोज का पिज्जा और मैक़डॉनल्ड्स का बर्गर खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिली हैरान करने वाली चीजें, सरकार ने दी रेस्टोरेंट बंद करने की चेतावनी✦मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका✦मोतिहारी में ड्यूटी करते पकड़ा गया कथित फर्जी पुलिसकर्मी, मनोज कुमार की पहचान उजागर✦कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 की मौत; CM शुभेंदु पहुंचे अस्पताल✦हाजीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, अनंत सिंह के आरोपों पर जांच की मांग✦डोमिनोज का पिज्जा और मैक़डॉनल्ड्स का बर्गर खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिली हैरान करने वाली चीजें, सरकार ने दी रेस्टोरेंट बंद करने की चेतावनी✦मां दुर्गा का पट खुलते ही मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, मईया के जयकारों से गूंज उठा पूरा इलाका

बिहार में मासूम के साथ दरिंदगी : ससुराल आए शख्स ने किया गंदा काम : बच्ची की हालत नाजुक

ARARIA : बिहार में दुष्कर्म की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला अररिया से सामने आया है, जहां ससुराल आए युवक ने एक पांच साल की मासूम को अपने हवस का शिकार बना डाला। आरोपी यु

बिहार में मासूम के साथ दरिंदगी : ससुराल आए शख्स ने किया गंदा काम : बच्ची की हालत नाजुक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARARIA : बिहार में दुष्कर्म की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला अररिया से सामने आया है, जहां ससुराल आए युवक ने एक पांच साल की मासूम को अपने हवस का शिकार बना डाला। आरोपी युवक बच्ची को उठाकर अपनी पत्नी के घर ले गया और वहां ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। 


दरअसल, पूरा मामला भरगामा थानाक्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की दोपहर पीड़ित बच्ची अपने घर के बरामदे में सो रही थी, तभी आरोपी शख्स वहां पहुंचा और बच्ची को उठाकर बगल के कमरे में ले जाकर उसके साथ हैवानियत की। मासूम बच्ची की चीख सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। 


लोगों को देखकर आरोपी वहां से फरार हो गया। हालांकि लोगों ने उसे पहचान लिया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ करने के बाद आरोपी को धर-दबोचा और महिला थाने को सौंप दिया। पीड़ित बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।