ब्रेकिंग
₹5.39 लाख बिजली बिल बकाया था, कनेक्शन कटा फिर बिजली चोरी का केस; पटना HC ने FIR की रद्दBihar weather : बिहार में मौसम ने बदला रंग! 5 जिलों में रेड अलर्ट, पटना समेत कई जगह आंधी-बारिश का खतराछपरा में युवक को मारी गोली, पटना रेफर, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेजशराब माफिया के साथ डांस करना ASI को पड़ा भारी, SSP ने विपिन सिंह को किया सस्पेंडबिहार में खत्म नहीं होगी शराबबंदी, NCAER को लीगल नोटिस भेजने की तैयारी₹5.39 लाख बिजली बिल बकाया था, कनेक्शन कटा फिर बिजली चोरी का केस; पटना HC ने FIR की रद्दBihar weather : बिहार में मौसम ने बदला रंग! 5 जिलों में रेड अलर्ट, पटना समेत कई जगह आंधी-बारिश का खतराछपरा में युवक को मारी गोली, पटना रेफर, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेजशराब माफिया के साथ डांस करना ASI को पड़ा भारी, SSP ने विपिन सिंह को किया सस्पेंडबिहार में खत्म नहीं होगी शराबबंदी, NCAER को लीगल नोटिस भेजने की तैयारी

बिहार में 7 साल की मासूम के साथ हैवानियत: दो बदमाशों ने गैंगरेप के बाद गोली मारकर मौत के घाट उतारा, इलाके में भारी तनाव

KHAGARIA: खबर खगड़िया से आ रही है, जहां दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां बदमाशों ने एक 7 साल की मासूम बच्ची को पहले अपनी हवस का शिकार बनाया और बाद में उसकी बेरहमी से हत्या

बिहार में 7 साल की मासूम के साथ हैवानियत: दो बदमाशों ने गैंगरेप के बाद गोली मारकर मौत के घाट उतारा, इलाके में भारी तनाव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KHAGARIA: खबर खगड़िया से आ रही है, जहां दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां बदमाशों ने एक 7 साल की मासूम बच्ची को पहले अपनी हवस का शिकार बनाया और बाद में उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। बाल दिवस के दिन नाबालिग बच्ची के साथ हुई हैवानियत की इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना पसराहा थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव में की है।


बताया जा रहा है कि मासूम बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी, तभी दो बदमाश वहां पहुंचे और उसे जबरन उठाकर अपने साथ ले गए। आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने लड़की के साथ बारी-बारी से रेप किया और बाद में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। मंगलवार की सुबह लड़की का शव खेत में नग्न हालत में मिला। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है और वे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया है और आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है। आशंका जताई जा रही है कि गांव के ही दो लोगों ने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने कहा है कि फिलहाल मृतक बच्ची के परिजनों द्वारा शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।