ब्रेकिंग
MLC चुनाव से ठीक एक दिन पहले नीरज कुमार से मिलने पहुंचे नीतीश, बेड पर आराम कर रहे जेडीयू प्रत्याशी को दिया जीत का आशीर्वाद✦बिहार मुक्त विद्यालय बोर्ड की परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, फॉर्म भरने से पहले जान लें ये जरूरी अपडेट✦न्यूजीलैंड में भुवनेश्वर कुमार के T20I करियर पर लगा ‘दाग’, 88 मैच बाद पहली बार हुआ ऐसा; लंबे इंतजार के बाद हुई है टीम इंडिया में वापसी ✦51 हजार का इनामी बंदर पकड़ा गया, पीठ पर लादकर ले गए लोग, थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल✦दुर्गापूजा की पार्टी में बुलाकर BBA छात्र को सिर में मारी गोली, हालत गंभीर; पटना से गांव आया था युवक✦MLC चुनाव से ठीक एक दिन पहले नीरज कुमार से मिलने पहुंचे नीतीश, बेड पर आराम कर रहे जेडीयू प्रत्याशी को दिया जीत का आशीर्वाद✦बिहार मुक्त विद्यालय बोर्ड की परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, फॉर्म भरने से पहले जान लें ये जरूरी अपडेट✦न्यूजीलैंड में भुवनेश्वर कुमार के T20I करियर पर लगा ‘दाग’, 88 मैच बाद पहली बार हुआ ऐसा; लंबे इंतजार के बाद हुई है टीम इंडिया में वापसी ✦51 हजार का इनामी बंदर पकड़ा गया, पीठ पर लादकर ले गए लोग, थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल✦दुर्गापूजा की पार्टी में बुलाकर BBA छात्र को सिर में मारी गोली, हालत गंभीर; पटना से गांव आया था युवक

बिहार में डबल मर्डर से हड़कंप: दो लोगों की गोली मारकर मारकर हत्या, महिला और युवक का शव मिलने से सनसनी

SIWAN: खबर सीवान से आ रही है, जहां डबल मर्डर की घटना से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है।गुरुवार को सड़क किनारे से दोनों शवों के मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों में

बिहार में डबल मर्डर से हड़कंप: दो लोगों की गोली मारकर मारकर हत्या, महिला और युवक का शव मिलने से सनसनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SIWAN: खबर सीवान से आ रही है, जहां डबल मर्डर की घटना से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है।गुरुवार को सड़क किनारे से दोनों शवों के मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों में एक महिला और पुरुष शामिल हैं। घटना बड़हरिया थाना इलाके के बाबू हाता गांव के पास की है।


मृतकों की पहचान गोपालगंज के माझागढ़ थाना क्षेत्र के सिपाह खास गांव निवासी शैलेश वर्मा उर्फ अनीश और जफरुल हक अंसारी की पत्नी निकहत परवीन के रूप में की गई है। अनीश एक डॉक्टर के यहां कंपाउंडर का काम करता था। बताया जा रहा है कि निकहत अपनी बहन से मिलने सीवान आई थी और मुलाकात के बाद देर शाम पड़ोस के ही रहने वाले शैलेश वर्मा के साथ वापस अपनी गांव लौट रही थी।


इसी दौरान बड़हरिया थाना इलाके के बाबू हाता गांव के पास बदमाशों ने दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी। सीवान पुलिस के मुताबिक, बड़हरिया थाने की पुलिस टीम ने गश्ती के दौरान दोनों का शव सड़क किनारे से बरामद किया था। घटनास्थल से पुलिस ने एक मोबाइल भी बरामद किया है। पुलिस को इस बात का शक है कि दोनों की हत्या कहीं और करने के बाद बदमाशों ने शव को सुनसान जगह पर फेंक दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।