ब्रेकिंग
भारत-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई: भारी मात्रा में गांजा जब्त, दिल्ली के 3 तस्कर गिरफ्तार; नकदी और मोबाइल भी बरामदमंजू हत्याकांड में बड़ा खुलासा, छह वर्षीय बेटे आर्यन का शव बरामद; मुख्य आरोपी गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में बेटियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 7 महीने में अपहरण के 343 केस; हर 15 घंटे में एक FIRबिहार से यूपी का सफर होगा आसान! जल्द शुरू होगा नया फोरलेन हाईवे, इन गांवों की जमीन होगी अधिग्रहितबिहार के इन NH पर सफर हुआ महंगा, टोल प्लाजा पर सभी वाहनों की दरों में बड़ी बढ़ोतरीभारत-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई: भारी मात्रा में गांजा जब्त, दिल्ली के 3 तस्कर गिरफ्तार; नकदी और मोबाइल भी बरामदमंजू हत्याकांड में बड़ा खुलासा, छह वर्षीय बेटे आर्यन का शव बरामद; मुख्य आरोपी गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में बेटियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 7 महीने में अपहरण के 343 केस; हर 15 घंटे में एक FIRबिहार से यूपी का सफर होगा आसान! जल्द शुरू होगा नया फोरलेन हाईवे, इन गांवों की जमीन होगी अधिग्रहितबिहार के इन NH पर सफर हुआ महंगा, टोल प्लाजा पर सभी वाहनों की दरों में बड़ी बढ़ोतरी

बिहार में कारोबारी के घर से बड़ी लूट, 4 लाख कैश और लाखों के गहने ले भागे कार सवार बदमाश

SAMASTIPUR: बिहार में बेखौफ अपराधी लगातार तांडव मचा रहे हैं। ताजा मामला समस्तीपुर से सामने आया है जहां बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अपराधियों ने पुलिस

बिहार में कारोबारी के घर से बड़ी लूट, 4 लाख कैश और लाखों के गहने ले भागे कार सवार बदमाश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAMASTIPUR: बिहार में बेखौफ अपराधी लगातार तांडव मचा रहे हैं। ताजा मामला समस्तीपुर से सामने आया है जहां बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए बालू कारोबारी के घर धावा बोल दिया और पिस्टल की नोंक पर परिवार के लोगों को बंधक बनाकर लाखों की संपत्ति लूटकर फरार हो गए। घटना खानपुर थाना क्षेत्र की है।


बताया जा रहा है कि शनिवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे चार की संख्या में हथियार से लैस अपराधी सीमेंट-बालू व्यवसायी मो. रईस के घर में घुस गए और उनकी मां और बेटे पर पिस्टल दिखाकर बंधक बना लिया। अलमीरा की चाबी मांगकर उसमे रखे करीब चार लाख रुपए और आभूषण निकाल कर बदमाश फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि चार की संख्या में अपराधी ब्लैक कलर के इर्टिका कार से आए और लूट कर चले गए।


बताया जा रहा है कि कारोबारी मो. रईस के घर पर कार से बाहरी लोगों का आना-जाना लगा रहता है और कोई शोर शराबा भी नहीं हुआ, जिसके कारण आसपास के लोगों को लूट की भनक तक नहीं लगी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। दिनदहाड़े लूट की इस वारदात के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता