ब्रेकिंग
खड़गे की टिप्पणी पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का पलटवार, बोले- यह बयान कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन को दर्शाता है✦बेगूसराय में पुलिस को देख बूढ़ी गंडक में कूदा युवक, मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी✦नहीं खत्म होगी अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता! जेडीयू नेतृत्व ने कर दी है बड़ी गलती, अब नीतीश कुमार को सामने आना होगा✦खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले- मोदी जी के पिता पर अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कीं✦ मुर्खों की टोली है कांग्रेस: खड़गे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले..जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है✦खड़गे की टिप्पणी पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का पलटवार, बोले- यह बयान कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन को दर्शाता है✦बेगूसराय में पुलिस को देख बूढ़ी गंडक में कूदा युवक, मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी✦नहीं खत्म होगी अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता! जेडीयू नेतृत्व ने कर दी है बड़ी गलती, अब नीतीश कुमार को सामने आना होगा✦खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले- मोदी जी के पिता पर अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कीं✦ मुर्खों की टोली है कांग्रेस: खड़गे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले..जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है

बिहार में जंगलराज रिटर्न्स? नीतीश-राज में अपराधी बेलगाम, मुजफ्फरपुर में मॉल के मालिक से मांगी एक करोड़ की रंगदारी, रोहतास में कारोबारी को जान से मारने की धमकी

MUZAFFARPUR/ROHTAS: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। अपराधी इतने बेलगाम और बेखौफ हो गये हैं कि अब बिजनेसमैन को परेशान करने लगे हैं। मुजफ्फरपुर में मॉल के मालिक से ए

बिहार में जंगलराज रिटर्न्स? नीतीश-राज में अपराधी बेलगाम, मुजफ्फरपुर में मॉल के मालिक से मांगी एक करोड़ की रंगदारी, रोहतास में कारोबारी को जान से मारने की धमकी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR/ROHTAS: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। अपराधी इतने बेलगाम और बेखौफ हो गये हैं कि अब बिजनेसमैन को परेशान करने लगे हैं। मुजफ्फरपुर में मॉल के मालिक से एक करोड़ की रंगदारी मांगी गयी है तो वही रोहतास के डेहरी में आटा कारोबारी को अपराधियों ने जान से मारने की धमकी दी है। धमकी मिलने से व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। 


मुजफ्फरपुर में मॉल के मालिक को अपराधियों ने स्पीड पोस्ट के माध्यम से पत्र भेजकर एक करोड़ की रंगदारी मांगी है। मामला मनियारी थाना क्षेत्र के चैनपुर बंगारा पंचायत के पूर्व मुखिया मो. निराले के भाई मजहरूल हक उर्फ तमन्ने से रंगदारी मांगी गई है। मजहरुल हक का शहर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में एक ब्रांडेड मॉल हैं। डाक के माध्यम से मॉल के मालिक से एक करोड़ की रंगदारी मांगी गयी है। मिठनपुरा थाना क्षेत्र स्थित आवास पर स्पीड पोस्ट से लेटर भेजा गया है। धमकीभरा पत्र अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धमकी मिलने के बाद मॉल के मालिक ने मिठनपुरा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। भेजे गये पत्र में कहा गया है कि एक करोड़ रूपया रंगदारी दो नहीं तो पूरे परिवार को मार देंगे। साथ ही कहा गया है कि इस बात को लेकर पुलिस के पास नहीं जाना अन्यथा अंजाम बुरा होगा। घटना के बाद पीड़ित काफी दहशत में है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 


वही रोहतास के डेहरी में एक आटा उद्योग कारोबारी को भी अपराधियों ने जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित कारोबारी ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी है। डिहरी के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फ्लोर मिल शगुन इंटरप्राइजेज के मालिक मनोज कुमार को 6 सितंबर को एक कॉल आया। जिसमें उससे पूछा गया कि क्या तुम लोग अपना बिजली बिल जमा किए हो? इसी दौरान फोन करने वाला गाली-गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा। कारोबारी के मोबाइल पर 8910624693 नंबर से फोन आया था। फोन पर कारोबारी मनोज कुमार को जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद पीड़ित पहले साइबर थाना पहुंचा जहां से उसे डेहरी थाना भेजा गया। काफी मशक्कत के बाद पीड़ित का आवेदन थाने में बैठे पदाधिकारी ने स्वीकार किया। मनोज कुमार की पत्नी के नाम से कंपनी है। अपराधियों ने 4 दिन पहले फोन कर धमकी दी थी लेकिन अभी तक पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। धमकी मिलने के बाद पीड़ित व्यवसायी काफी दहशत में है और पुलिस से सुरक्षा की मांग कर रहा है। 

FIRST BIHAR के लिए मुजफ्फरपुर से मनोज और रोहतास से रंजन की रिपोर्ट...


रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता