ब्रेकिंग
मुहर्रम को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में पुलिस की निगरानी; सोशल मीडिया पर पैनी नजरमोकामा में पुलिस का बड़ा एक्शन, सोनू-मोनू सिंह के पिता प्रमोद सिंह अरेस्टपटना हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला: मनमाने तरीके से जमाबंदी रद्द नहीं कर सकती सरकार, अधिकारियों को लगाई फटकारमुर्गी फार्म की आड़ में शराब तस्करी का खुलासा, 30 लाख का माल बरामदबिहार में पुलिस टीम पर हमला, अवैध बालू लदे जब्त ट्रैक्टर को छुड़ाकर फरार हुए माफियामुहर्रम को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में पुलिस की निगरानी; सोशल मीडिया पर पैनी नजरमोकामा में पुलिस का बड़ा एक्शन, सोनू-मोनू सिंह के पिता प्रमोद सिंह अरेस्टपटना हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला: मनमाने तरीके से जमाबंदी रद्द नहीं कर सकती सरकार, अधिकारियों को लगाई फटकारमुर्गी फार्म की आड़ में शराब तस्करी का खुलासा, 30 लाख का माल बरामदबिहार में पुलिस टीम पर हमला, अवैध बालू लदे जब्त ट्रैक्टर को छुड़ाकर फरार हुए माफिया

बिहार में जनता राज या जंगलराज रिटर्न?, 10वीं के छात्र की अपहरण के बाद हत्या, ट्यूशन पढ़ने गया था कन्हैया

BEGUSARAI: बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से ही विपक्ष लगातार इस बात को कहता रहा है कि बिहार में जंगलराज की वापसी हो गई है हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम

बिहार में जनता राज या जंगलराज रिटर्न?, 10वीं के छात्र की अपहरण के बाद हत्या, ट्यूशन पढ़ने गया था कन्हैया
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BEGUSARAI: बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से ही विपक्ष लगातार इस बात को कहता रहा है कि बिहार में जंगलराज की वापसी हो गई है हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी बिहार में जनता राज का दावा करते रहे हैं। हाल के दिनों में जिस तरह से अपराध की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है उससे सरकार के दावे पर सवाल उठने लगे हैं। कोई भी दिन ऐसा नहीं गुजरता जब लोगों की हत्या न हो रही हो। ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है, जहां पुलिस को चुनौती देते हुए बदमाशों ने 10वीं के एक छात्र की अपहरण के बाद हत्या कर सनसनी फैला दी। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है।


मृतक छात्र की पहचान कैंथमा मोहल्ला निवासी प्रवीण कुमार के 15 वर्षीय बेटे कन्हैया कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कन्हैया रविवार को ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकला था लेकिन वापस लौटकर घर नहीं आया। बदमाशों ने कन्हैया का अपहरण करने के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी और शव को केला के बगान में स्थित बोरिंग के साइफन में फेंक दिया। परिजनों ने बताया की कन्हैया रविवार को शहर के महिला कॉलेज के पास स्थित एक कोचिंग में ट्यूशन पढ़ने गया था। कोचिंग से छूटने के बाद उसकी अपनी दादी से बात हुई थी लेकिन वह घर नहीं पहुंचा।


उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कन्हैया के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने मोहल्ले की सड़क पर खून के निशान पाए हैं। संभावना जताई जा रही है कि खून कन्हैया के ही हैं, अपराधियों ने सड़क पर उसकी हत्या करने के बाद शव को केला के बागान में ले जाकर फेंक दिया है। फिलहाल पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंलाल रही है और हर बार की तरफ इस बार भी अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता