ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर पर बिहार-झारखंड में सियासी उवाल, पप्पू यादव ने बताया भगत सिंह, तो हेमंत सोरेन की पार्टी ने BJP सरकार को धो डाला‘मेरे अंग इंडियन आर्मी को दान दे देना’, पुलिस एनकाउंटर के बाद भरत तिवारी का पुराना वीडियो वायरलमोहर्रम को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की हाई लेवल मीटिंग, पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशवंदे भारत एक्सप्रेस में अचानक आई खराबी, चार घंटा से अधिक समय तक रुकी रही ट्रेन; दूसरे इंजन से खींचकर ले जाना पड़ाजेल जाएगा या बाहर रहेगा फैजल खान :आज होगा फैसला, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी होगी सुनवाई भरत तिवारी एनकाउंटर पर बिहार-झारखंड में सियासी उवाल, पप्पू यादव ने बताया भगत सिंह, तो हेमंत सोरेन की पार्टी ने BJP सरकार को धो डाला‘मेरे अंग इंडियन आर्मी को दान दे देना’, पुलिस एनकाउंटर के बाद भरत तिवारी का पुराना वीडियो वायरलमोहर्रम को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की हाई लेवल मीटिंग, पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशवंदे भारत एक्सप्रेस में अचानक आई खराबी, चार घंटा से अधिक समय तक रुकी रही ट्रेन; दूसरे इंजन से खींचकर ले जाना पड़ाजेल जाएगा या बाहर रहेगा फैजल खान :आज होगा फैसला, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी होगी सुनवाई

Bihar Crime News: बिहार में जमीन के सर्वे को लेकर खूनी खेल, बंटवारे के लिए भतीजे ने चाचा को मौत के घाट उतारा

BEGUSARAI: बेगूसराय के बखरी थाना क्षेत्र के महादेवचक गांव में जमीनी विवाद के चलते एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां एक भतीजे ने अपने ही चाचा की निर्मम हत्या कर दी। इस घटना के

Bihar Crime News: बिहार में जमीन के सर्वे को लेकर खूनी खेल, बंटवारे के लिए भतीजे ने चाचा को मौत के घाट उतारा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय के बखरी थाना क्षेत्र के महादेवचक गांव में जमीनी विवाद के चलते एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां एक भतीजे ने अपने ही चाचा की निर्मम हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना बखरी थाना क्षेत्र के महादेवचक गांव की है।


सर्वे को लेकर शुरू हुआ विवाद

दरअसल, जमीन सर्वे के लिए नापी के दौरान जमीन में हिस्सेदारी को लेकर भतीजे ने बुजुर्ग चाचा की गमछा से फांसी लगाकर और पीट पीट कर हत्या कर दी। मृतक 70 वर्षीय बुजुर्ग सूर्य नारायण महतो के रुप में हुई है। सूर्य नारायण महतो अपने घर में खाना खा रहे थे, तभी उनका भतीजा पहुंचा और जमीन सर्वे के लिए नापी में चलने की बात कही।


बंटवारे को लेकर बिगड़ी बात

जिसके बाद सूर्य नारायण महतो जमीन पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने भतीजा को कहा कि इस जमीन में तीनों भाइयों का हिस्सा होगा। जिसपर भतीजा महेंद्र महतो और अन्य लोगों ने कहा कि उस जमीन की जोत वह करते है इसलिए दो भाइयों में ही बंटेगा। इसी को लेकर विवाद शुरू हो गया। जिसका सूर्य नारायण महतो ने विरोध किया तो गमछा से फांसी लगाकर और मारपीट कर उनकी हत्या कर दी गई। परिजन घायल सूर्य नारायण महतो को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बखरी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 


छापेमारी में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही बखरी थाने की पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। और पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। वहीं  इस हत्या की वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। जमीन विवाद को लेकर हत्या की घटना से लोग दहशत में हैं।


बता दें कि जमीन सर्वे को लेकर सरकार पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। जन सुराज पार्टी के संरक्षक प्रशांत किशोर ने कहा था कि जमीन सर्वे का खूनी अंजाम देखने के लिए मिलेगा। अब बेगूसराय से जमीन सर्वे के दौरान खूनी अंजाम की खबर सामने आ गई है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता