ब्रेकिंग
EO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरल

बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात : पति ने गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी को मौत के घाट उतारा : शव को टुकड़ों में काट कर जला दिया

NALANDA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक युवक ने प्रेमिका के साथ मिलकर पहले पत्नी को मौत के घाट उतार दिया और उसके ब

बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात : पति ने गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी को मौत के घाट उतारा : शव को टुकड़ों में काट कर जला दिया
Mukesh Srivastava
3 मिनट

NALANDA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक युवक ने प्रेमिका के साथ मिलकर पहले पत्नी को मौत के घाट उतार दिया और उसके बाद उसके शव को टुकड़ों में काटकर और फिर उसपर पेट्रोल छिड़ककर जलाने की कोशिश की। बाद में शव के टुकड़ों को जमीन में ही दफन कर पत्नी के फरार होने की झूठी जानकारी पुलिस को दे दी।


दरअसल, दो महीने पहले सरमेरा थानाक्षेत्र के गौसनगर गांव निवासी टिकन केवट ने अपनी बेटी अर्निका कुमारी की शादी दीपनगर थानाक्षेत्र के चकदिलावर गांव निवासी राघो केवट के बेटे दीनानाथ केवट के साथ धूमधान से की थी। शादी के बाद लड़की को पता चला कि उसके पति का गांव के ही एक महिला से अबैध संबंध है।


अर्निका पति के अवैध संबंध का लगातार विरोध कर रही थी। जिसके बाद उससे छुटकारा पाने के लिए दीनानाथ केवट ने अर्निका की हत्या करने की प्लानिंग कर ली। बीते दो जून को दीनानाथ और उसकी प्रेमिका ने मिलकर अर्निका की हत्या कर उसके शव को टुकड़ों में काटने के बाद उसे जलाने की कोशिश की। लेकिन जब शव नहीं जला तो उसे नदी किनारे दफन कर दिया।


इसके बाद आरोपी पति ने दीपनगर थाना पहुंचकर अपनी पत्नी अर्निका के फरार होने की जानकारी पुलिस को दी। थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस एक्शन में आई और जब दीनानाथ से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारी सच्चाई बयां कर दी। पुलिस ने समस्ती गांव के गोइठवा नदी के किनारे से दफन किए गए आर्निका के शव के कंकाल को बरामद कर लिया। 


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, घटना से गुस्साए अर्निका के परिजनों ने उसके आरोपी पति और उसके भाई की बेरहमी से पिटाई कर दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता