ब्रेकिंग
रांची में सोशल मीडिया से हो रही शूटरों की भर्ती, हर वारदात का रेट फिक्स, 3 से 50 हजार तक ऑनलाइन डील✦पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन✦रांची में सोशल मीडिया से हो रही शूटरों की भर्ती, हर वारदात का रेट फिक्स, 3 से 50 हजार तक ऑनलाइन डील✦पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन

बिहार में घूस लेते पकड़ाया अधिकारी करने लगा ड्रामा, घसीटती हुई अपने साथ ले गयी निगरानी की टीम

SAHARSA: बिहार में घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया एक अधिकारी ड्रामा करने लगा. निगरानी की टीम ने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया था. घूसखोर अधिकारी ने बड़े मजे से घूस लिया. फिर जैस

बिहार में घूस लेते पकड़ाया अधिकारी करने लगा ड्रामा, घसीटती हुई अपने साथ ले गयी निगरानी की टीम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: बिहार में घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया एक अधिकारी ड्रामा करने लगा. निगरानी की टीम ने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया था. घूसखोर अधिकारी ने बड़े मजे से घूस लिया. फिर जैसे ही निगरानी की टीम उसके सामने पहुंची उसने ड्रामा शुरू कर दिया. वह रोने, चीखने-चिल्लाने के साथ साथ बेहोश होने का नाटक करने लगा. लेकिन ड्रामा काम नहीं आया. निगरानी विभाग की टीम उसे घसीटते हुए अपनी गाड़ी के पास ले गयी।


वाकया बिहार के सहरसा में हुआ. निगरानी विभाग की टीम ने आज पीएचईडी कार्यालय में धावा बोला औऱ विभाग के लेखा पदाधिकारी करूणानिधि सौरभ को 56 हजार रूपये घूस लेते रंगे हाथों पकड़ लिया. लेखा पदाधिकारी करूणानिधि सौरभ मुजफ्फरपुर के रहने वाले एक ठेकेदार से घूस ले रहा था. ठेकेदार ने पीएचईडी का काम किया था, बिल भुगतान के एवज में उससे घूस मांगी गयी थी. 


मुजफ्फरपुर के ठेकेदार मणिभूषण ने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज करायी थी कि पीएचईडी का लेखा पदाधिकारी घूस मांग रहा है. इसके बाद निगरानी विभाग ने इसका सत्यापन कराया था. मामला सही पाये जाने के बाद बुधवार की सुबह लेखा पदाधिकारी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया. निगरानी टीम ने ठेकेदार को पैसे लेकर करूणानिधि सौरभ के पास भेजा. जैसे ही उसने पैसे लिए वैसे ही निगरानी विभाग की टीम ने उसे दबोच लिया.


पकड़ाते ही करने लगा ड्रामा

निगरानी की टीम जैसे ही लेखा पदाधिकारी के पास पहुंची वैसे ही उसके होश उड़ गये. उसने तुरंत ड्रामा करना शुरू कर दिया. वह रोने औऱ चीखने-चिल्लाने से लेकर बेहोशी का नाटक करने लगा. लेकिन उसकी चालबाजी काम नहीं आयी. निगरानी की टीम उसे घसीटती हुई बाहर तक लायी औऱ फिर अपनी गाड़ी में बिठाकर साथ ले गयी. निगरानी के डीएसपी मो. खुर्शीद ने बताया कि घूस लेते पकड़े गये लेखा पदाधिकारी को कोर्ट में पेश किया जायेगा.