ब्रेकिंग
प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान, बांकीपुर के 10 हजार युवाओं को दिलाएंगे नौकरी, कहा..बायोडाटा हमारे कार्यालय में जमा करें आरजेडी विधायक बोगो सिंह को बड़ी राहत, MP-MLA कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में किया बरी; क्या है मामला?पप्पू यादव की सुरक्षा पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, केंद्र सरकार को दिए यह निर्देशNEET Success Story: MBBS सीट छोड़ चुना BAMS, 2 बार UPSC प्रीलिम्स पास कर बनीं सफल आयुर्वेद डॉक्टरहत्याकांड की CID जांच शुरू, DIG जयंत कांत के नेतृत्व में टीम ने किया घटनास्थल का दौराप्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान, बांकीपुर के 10 हजार युवाओं को दिलाएंगे नौकरी, कहा..बायोडाटा हमारे कार्यालय में जमा करें आरजेडी विधायक बोगो सिंह को बड़ी राहत, MP-MLA कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में किया बरी; क्या है मामला?पप्पू यादव की सुरक्षा पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, केंद्र सरकार को दिए यह निर्देशNEET Success Story: MBBS सीट छोड़ चुना BAMS, 2 बार UPSC प्रीलिम्स पास कर बनीं सफल आयुर्वेद डॉक्टरहत्याकांड की CID जांच शुरू, DIG जयंत कांत के नेतृत्व में टीम ने किया घटनास्थल का दौरा

बिहार में सुबह-सवेरे ठांय-ठांय: फाइनेंस कर्मी को मौत के घाट उतारा, लूट के दौरान बदमाशों ने मारी गोली

SITAMARHI: सीतामढ़ी में सुबह-सवेरे बदमाशों ने एक निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने ऑफिस जा रहे फाइनेंस कर्मी से लूटपाट की कोशिश की, जिसका विरोध करना

बिहार में सुबह-सवेरे ठांय-ठांय: फाइनेंस कर्मी को मौत के घाट उतारा, लूट के दौरान बदमाशों ने मारी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SITAMARHI: सीतामढ़ी में सुबह-सवेरे बदमाशों ने एक निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने ऑफिस जा रहे फाइनेंस कर्मी से लूटपाट की कोशिश की, जिसका विरोध करना फाइनेंस कर्मी को भारी पड़ा और बदमाशों ने गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के गाढ़ा मानिक चौक के बीच हुई है।


मृतक की पहचान रीगा निवासी पवन कामद के रूप की गई है। बताया जा रहा है कि फाइनेंस कर्मी पवन कामद मंगलवार की सुबह अपनी ड्यूटी पर जा रहा था। इसी दौरान हाईवे पर बाइक सवार बदमाशों ने उसे घेर लिया और उससे लूटपाट करने लगे। पवन ने जब इसका विरोध किया तो बदमाशों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची गाढ़ा और रुन्नीसैदपुर थाना पुलिस ने खून से लथपथ पवन को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और पवन को मृत हालत में देखकर उनमें कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है और अपराधियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है।



रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता