ब्रेकिंग
बिहार में तेज रफ्तार का कहर, टोटो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर रूप से घायल✦‘उ तो उनका सब दिन का आदत है’, नीरज कुमार की तबीयत पर बोले अनंत सिंह✦पटना में दुर्गा पूजा पंडाल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, प्रसाद बांट रहे युवक को मारी गोली✦बिहार के इन 4 जिलों को मिलेगी बेहतर सड़क की सौगात, 781 करोड़ से होगा निर्माण; जानिए कब तक पूरा होगा काम✦तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत; तीसरा गंभीर रूप से घायल✦बिहार में तेज रफ्तार का कहर, टोटो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर रूप से घायल✦‘उ तो उनका सब दिन का आदत है’, नीरज कुमार की तबीयत पर बोले अनंत सिंह✦पटना में दुर्गा पूजा पंडाल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, प्रसाद बांट रहे युवक को मारी गोली✦बिहार के इन 4 जिलों को मिलेगी बेहतर सड़क की सौगात, 781 करोड़ से होगा निर्माण; जानिए कब तक पूरा होगा काम✦तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत; तीसरा गंभीर रूप से घायल

मायके में महिला की चाकू मारकर हत्या, एक्स बॉयफ्रेंड पर वारदात को अंजाम देने का आरोप; गांव में तनाव

Bihar Crime News: मधुबनी के झंझारपुर में 22 वर्षीय नवविवाहिता काजल कुमारी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप पूर्व प्रेमी विपुल चौधरी पर लगा है। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया। पुलिस और एफएसएल टीम मामले की जांच में जुटी हैं।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मधुबनी जिले के झंझारपुर में एक 22 वर्षीय नवविवाहिता की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान काजल कुमारी के रूप में हुई है। इस वारदात का आरोप उसके पूर्व प्रेमी विपुल चौधरी उर्फ जतिन पर लगा है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी के घर के सामने शव रखकर विरोध जताया। मौके पर पहुंची पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी रही।




यह घटना भैरवस्थान थाना क्षेत्र की लोहना दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या 12 स्थित सर्वसीमा गांव में रविवार रात हुई। जानकारी के अनुसार, काजल दो दिन पहले अपनी मां सुनीता देवी से मिलने मायके आई थी। बताया जाता है कि विपुल चौधरी ने उसकी मां के साथ मारपीट की थी। इसकी जानकारी मिलने पर काजल मायके पहुंची और अपनी मां के साथ थाने जाकर शिकायत दर्ज कराने के बाद घर लौट आई।




इसी दौरान विपुल अपने एक अन्य साथी के साथ काजल को खोजते हुए पड़ोस के एक घर पहुंचा। वहां चापाकल के पास काजल पर चाकू से कई वार किए गए। उसे बचाने पहुंची एक महिला भी घायल हो गई। गंभीर रूप से घायल काजल की मौत हो गई।




स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार, काजल का पहले विपुल चौधरी के साथ प्रेम संबंध था। बाद में उसने दरभंगा जिले के उजान सोनपुर उजान गांव निवासी शिवम राय उर्फ बाला से प्रेम विवाह कर लिया था। घटना के पीछे पुराने प्रेम संबंध और बाइक की किस्त के लिए दिए गए 10 हजार रुपये को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है। हालांकि, हत्या के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।




काजल के पिता की मृत्यु वर्ष 2002 में हो गई थी। इसके बाद उसकी मां सुनीता देवी ही परिवार का भरण-पोषण कर रही थीं। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने आरोपी के घर के सामने शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया।




भैरवस्थान थानाध्यक्ष सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है और शव का पोस्टमार्टम कराया जा चुका है। घटनास्थल पर एफएसएल टीम सहित पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर आवश्यक जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता